बिहार के रेलवे स्टेशनों के स्वच्छता के मामले में कटिहार को पहला जबकि किशनगंज को तीसरा स्थान मिला है. बिहार के कटिहार रेल मंडल को बेहतर पर्यटन को लेकर पुरस्कृत किया गया है.
कटिहार और किशनगंज को ये उपलब्धि स्वच्छता के मामले में मिली है. मंडल के डीआरएम ने बताया कि पूरे देश में बड़े स्टेशनो मे पर्यटन को बढ़ावा देने और स्वच्छता अभियान चलाने को लेकर पिछले दिनों रेल मंत्रालयो के निर्देश पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.
इस आयोजन में कटिहार रेल मंडल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन को स्वच्छता मे दसवां स्थान मिला है. कटिहार रेल मंडल के डीआरएम उमाशंकर सिंह ने बताया कि रेलवे लगातार अपने यात्रियों को सुरक्षा के साथ-साथ सुविधा के मसले पर ज्यादा से ज्यादा देने के प्रयास में लगा है.
डीआरएम ने कहा कि बाहर के लोगों के मन में इस इलाके के स्टेशनों को लेकर गंदगी वाली परिकल्पना होती है लेकिन यात्रियों के सहयोग के कारण कटिहार और किशनगंज को पूरे बिहार में ये उपलब्धि हासिल हुई है.
डीआरएम ने कहा कि लोगों में बगैर टिकट यात्रा करने को लेकर जागरूकता भी आयी है इसको लेकर बगैर टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में भारी कमी आई है.
लेबल: हिंदी समाचार, Bihar, Clean, India, Katihar, Kishanganj, Railway, State