एक महीने में तीसरी बार घटी कीमतें, पेट्रोल 1.42 और डीजल 2 रुपए सस्ता

नई दिल्ली.पेट्रोलियम कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल सस्ता कर दिया है। पेट्रोल 1.42 रुपए और डीजल 2.01 पैसे सस्ता हुआ है। नई कीमतें रविवार आधी रात से लागू हो जाएंगी। इससे पहले 16 जुलाई को भी पेट्रोल के दाम 2.25 पैसे और डीजल के दाम 42 पैसे कम किए गए थे। एक महीने में पेट्रोल 4.56 रुपए सस्ता हुआ...
- एक महीने में पेट्रोल के दाम में 4.56 रुपए और डीजल की कीमत में 2.92 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई।
- ये लगातार तीसरी बार है जब दाम कम हुए हैं।
- इससे पहले 01 जुलाई को पेट्रोल के दाम में 89 पैसे और डीजल में 49 पैसे प्रति लीटर कमी की गई थी।
- कंपनियों ने चार बार से लगातार डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी के बाद 1 जुलाई को दाम घटाए गए थे।
- 15 जून को पेट्रोल के दाम में 5 पैसे और डीजल के दाम में 1.26 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।
- जबकि, 31 मई को पेट्रोल 2.58 रुपए और डीजल 2.26 रुपए महंगा हुआ था।
- इससे पहले 16 मई को भी पेट्रोल 0.83 रुपए और डीजल 1.26 रुपए महंगा हुआ था।
- 30 अप्रैल को पेट्रोल की कीमतों में 1.06 रुपए लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि डीजल 2.94 रुपए महंगा हुआ था।

लेबल: , , , , , ,