15 दिन में दूसरी बार सस्ता हुए पेट्रोल-डीजल, नई कीमतें आज आधी रात से लागू

पेट्रोलियम कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल सस्ता कर दिया है। दिल्ली में पेट्रोल 2.25 रुपए/लीटर और डीजल 0.42 रुपए/लीटर सस्ता हुआ है। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में आई गिरावट के कारण कंपनियों ने ये कदम उठाया है। नई कीमतें आज आधी रात से लागू हो जाएंगे। इससे पहले 1 जुलाई को भी पेट्रोल के दाम 89 पैसे और डीजल के दाम 49 पैसे प्रति लीटर कम किए गए थे। लगातार चार बार बढ़ने के बाद एक जुलाई को घटे थे दाम....
- जुलाई में दो बार में पेट्रोल के दाम में 3.14 रुपये और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है।
- इससे पहले 01 जुलाई से पेट्रोल के दाम में 89 पैसे और डीजल में 49 पैसे प्रति लीटर कमी की गई थी।
- कंपनियों ने चार बार से लगातार डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी के बाद 1 जुलाई को दाम घटाए गए थे।
- 15 जून को पेट्रोल के दामों में 5 पैसे और डीजल के दामों में 1.26 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।
- जबकि, 31 मई को पेट्रोल 2.58 रुपए और डीजल 2.26 रुपए महंगा हुआ था।
- 16 मई को पेट्रोल 0.83 रुपए और डीजल 1.26 रुपए महंगा हुआ था।
- 30 अप्रैल को पेट्रोल की कीमतों में 1.06 रुपए लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि डीजल 2.94 रुपए महंगा हो गया था।

लेबल: , , , ,