पटना में दूर ग्रह से आए एलियन, आसमान में दिखी उडऩ तश्तरी!

प्रतीकात्मक चित्र
पटना। क्या एलियन होते हैं? सूदूर ग्रहों पर हमारी ही तरह कोई दुनिया है? क्या वे लोग हमारी दुनिया से संपर्क करना चाहते हैं? ...ऐसे कई सवाल दो दिनों से पटना में चर्चा के केंद्र बने हुए हैं। मामला राजधानी पटना स्थित गांधी मैदान थाने के समीप बाकरगंज कला मंदिर इलाके में एक उड़न तश्तरी देखे जाने का है। ऐसा दावा किया है वहां के स्थानीय निवासी रोशन कुमार सिन्हा व कई लोगों ने।


रोशन के अनुसार सोमवार की रात डेढ़ बजे अचानक काफी तेज आवाज व गड़गड़ाहट सुन कर रेलिंग पर पहुंचे तो उन्होंने उजले रंग का गोल जैसा व एलइडी लाइट निकल रही उड़नतस्तरी को देखा। यह गोला कुछ देर बाद गायब हो गया।

तेज गड़गड़ाहट के साथ उड़ते गोले को देख वे अपने फ़लैट से नीचे उतरे और अपार्टमेंट के गार्ड को सूचित किया। गार्ड ने भी बताया कि आवाज होने पर उसने भी गोलानुमा तश्तरी को उड़ते देखा। आसपास के कई अन्य लोगों ने भी इसकी तस्दीक की।

रोशन ने अनहोनी की आशंका जता तत्काल इस बात की जानकारी डायल 100 को दी। इसके बाद वे दौड़ते हुए गांधी मैदान थाना पहुंचे और वहां भी जानकारी दी। रोशन के अनुसार उसी रात पुलिस तहकीकात में अपार्टमेंट के गार्ड तथा मोड़ पर खड़े पुलिसकर्मियों ने उडऩ तस्तरी जैसी कोई चीज दिखने की पुष्टि की। हालांकि, बुधवार को पुलिस ने इसकी पुष्टि करने से इंकार कर दिया।

पुलिस के अनुसार यह भ्रम रहा होगा। लेकिन, रोशन का सवाल है कि भ्रम एक समय में एक साथ कई लोगों को कैसे होगा? वे दावे के साथ कह सकते हैं कि उन्होंने उड़नतस्तरी ही देखी है।

लेबल: , , , , , , , ,