न्यायमूर्ति इकबाल अहमद अंसारी ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की ली शपथ

पटना. न्यायमूर्ति इकबाल अहमद अंसारी ने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शुक्रवार को शपथ ग्रहण किया और पदभार संभाला। चीफ जस्टिस को राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस दौरान सीएम समेत कई लोग उपस्थित थे।


इससे पहले वो कार्यकारी मुख्य न्यायधीश के तौर पर कार्यरत थे। अहमद अंसारी अगस्त 2015 से ही कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे।

बताते चलें कि अहमद अंसारी का जन्म 29 अक्टूबर 1954 को असम के तेजपुर में हुआ था। तेजपुर लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री लेने के बाद अप्रैल 1991 में उन्होंने न्यायिक सेवा में काम करना शुरू किया था।

केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति के बारे में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा पर मुहर लगा दी थी। पिछले साल 11 नवंबर को जस्टिस अहमद गुवाहाटी हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर पटना आए थे।

लेबल: , , , , , , ,