सहरसा मानसी रेल खंड पर भीषण कटाव जारी

महेंद्र प्रसाद, सहरसा 
पूर्व मध्य रेलवे के सहरसा-मानसी रेलखंड के फनगो हॉल्ट के समीप रेलवे ट्रैक पर कटाव का खतरा बरकरार है। कटाव व पानी का दबाव तेज हो चुका है। रेलवे ट्रैक से महज 3 से 4 मीटर दूरी पर कोसी नदी की तेज धारा बहने लगी है। जिससे सहरसा-मानसी रेलखंड पर ट्रेन परिचालन बंद होने की आशंका काफी बढ़ गयी है।
स्थिति गंभीर देख समस्तीपुर मंडल के डीआरएम सुधांसु शेखर ने शनिवार को कटाव स्थल फेनगो का डोरा किया। उनोहने बताया की स्थिति गंभीर है। अगर कटाव का यही स्थिति रही तो ट्रेनों का परिचालन बंद हो सकती गया।
रेल सूत्रों की माने तो अविलंब कटाव निरोधी कार्य शुरू नहीं किया गया तो ट्रैक पर बढ़ते कटाव व पानी के दबाव से ट्रेन परिचालन बंद किया जा सकता है। पिछले गुरूवार को हाजीपुर से आये चीफ मुख्य अभियंता ब्रह्मानंद चौधरी, डीईएन को-आर्डिनेशन महबूब आलम आदि ने निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। फिर भी तीन दिन बीतने के बाद भी कटाव निरोधी कार्य शुरू नहीं हो सका है।
निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर श्री चौधरी सहित अन्य ने फनगो से लेकर कोपड़िया धमारा घाट तक के कटाव स्थल के साथ-साथ पुल संख्या 47 का भी जायजा लिया और वहां की स्थिति का भी सूक्ष्मता से निरीक्षण किया था।
इधर कोसी बराज से छोड़े जा रहे पानी की वजह से कटाव स्थल के निकट जलस्तर में हुई वृद्धि के कारण ट्रैक और नदी की दूरी मात्र 3 से 4 मीटर बची है। वही 14/5 किलोमीटर के समीप पानी पटरी से सटने को बेताब है।

लेबल: , , , , , , ,