- दिनदिहाड़े युवक को गोली मारकर किया जख्मी
- गंभीर स्थिति में जख्मी सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती
- इलाके में सनसनी
महेंद्र प्रसाद, सहरसा
आज दिनदहाड़े में बेख़ौफ़ अपराधियों ने सहरसा सदर थाना के सरबा ढ़ाला के समीप सलखुआ निवासी राजदीप मेहता को गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया और हवा में हथियार लहराते हुए वहाँ से निकल गए ।जख्मी राजदीप को तत्काल स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर से उठाया और शहर के निजी सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुयी है ।
राजदीप ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया है की वह बाईक से अपने गाँव से सहरसा आ रहा था की सरबा ढ़ाला के समीप उसके इलाके का ही हरेराम यादव जो एक बाईक पर सवार था,ने उसपर तीन गोलियां दागी और वहाँ से फरार हो गया ।हरेराम से उसकी पुरानी रंजिश रही है ।
पुलिस काण्ड अंकित कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। इधर घटना से आक्रोशित भाकपा नेता सह जिला पार्षद ओमप्रकाश नारायण ने कहा है की अपराधियो की जल्दी गिरपदारी हो, नहीं तो आंदोलन किया जायेगा। राजदेव मेहता एक समाजसेवी था एवं कोशी दियारा के अंदर तटबंध के अंदर जे लोगों को काफी मदद किया करता था। दिनदहाड़े हुई इस तरह की घटना से लोग सकते में है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगो में आक्रोश है।
लेबल: हिंदी समाचार, Bihar, Crime, Police, Saharsa, State