बिहार. विगत एक वर्ष से ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलने के कारण एक युवक परेशानियों का सामना कर रह था। दरभंगा के मदारपुर मोहल्ले के रहने वाले युवक कौस्तुभ कश्यप ने थक हार कर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को इस बारे में ट्विट कर दिया।
कौस्तुभ ने ट्विटर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मदद की गुहार लगाई। तेजस्वी यादव की पहल पर शुक्रवार को उस युवक का लाइसेंस निर्गत कर दिया गया।
बताते चले कि दरभंगा निवासी कौस्तुब कश्यप ने एक वर्ष पूर्व लाइसेंस रीन्यू के लिए डीटीओ कार्यालय में आवेदन किया था। उस दिन से लगातार वह कार्यालय दौड़ता रहा लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। हम आपको बता दें उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और इससे पहले सीतामढी के रहने वाले एक छात्र कृष्णा को उन्होंने छात्रवृत्ति की राशि भी दिलवाई थी।लेबल: जरा हट के, हिंदी समाचार, Bihar, Darbhanga, Government, India, Internet, Social Media, State, State Government, Tejashwi Yadav