एनडीए सासंद के लापता होने की पोस्टर आक्रोशित बाढ़ पीडितो ने चौक चोराहा पर चिपकाया



खगरिया से एक सोशल जॉर्नलिस्ट ने भेजी रिपोर्ट
खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के लापता होने का पोस्टर उनके संसदीय क्षेत्र के जिला मुख्यालय सहित कई जगहों पर लगाया गया है। सांसद को खोजने वालों को 2 किलो चूड़ा और आधा किलो सत्तू इनाम देने की घोषणा की गई है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा नहीं करने से लोग नाराज
सांसद का गृह विधानसभा सिमरीबख्तियारपुर को छोड़कर पुरा क्षेत्र पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आया है। यहां के लोग बाढ़ से परेशान है, लेकिन सांसद ने उनलोगों का हालचाल अभी तक नहीं जाना है। इसलिए क्षेत्र के लोग नाराज है। पोस्टर लगाने वाला भी बाढ़ पीड़ित संघ है। लोगों का कहना है कि सांसद क्षेत्र में बहुत कम आते है। एक माह पहले आए थे। एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए। उसके बाद नहीं आए।यहां बताते चले की सांसद के गृह क्षेत्र इस संसदीय क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा आता है यहां भी लोगों की अक्सर शिकायत रहती है की वे अपने संसदीय क्षेत्र में नही रहते है। नबाव खानदान से ताल्लुक रखने बाले इस सांसद नबावी के किस्से बाढ़ के इस हालात में जोड़ो पर है।

लेबल: , , , , , , , , , ,