श्रावण की दूसरी सोमवारी को लाखो श्रद्धालु ने किया बाबा मटेश्वर पर जलाभिषेक

महेंद्र प्रसाद, सहरसा
श्रावण की दूसरी सोमवारी को बाबा मटेश्वर धाम एवं चकभारो शिवलिंग मंदिर में श्रृद्वालुओ की भीड उमड़ी  पड़ी।दोनो शिवलिंग पर हजारो डाकबम एवं कावंरिया ने जलाभिषेक किया। कांठो स्थित बाबा मटेष्वर धाम में लगभग 50 हजार डाकबम ने जलाभिषेक किया। मंदिर के सचिव जितेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि रात्रि के लगभग ढाई बजे हजारो कांवरिया की मंदिर में भीड उमड पडी। जिन कारण मंदिर के पट को खोलना पडा। 

मुंगेर के छर्रापटी से जलभलकर ये कंवरिया बदला, धमरा,कोपरिया रेलवे लाईन से कांठो एवं चकभारो पहुचा। इन रास्तो पर भी स्थानीय लोगो  ने इन कवरिया के लिये पुरा व्यवस्था किया था। जगह जगह पानी, पूरे रास्ते में रोशनी की पूरा व्यवस्था किया था। कांठो स्थित मंदिर परिसर में मजिस्टेट अंचलाधिकारी धमेन्द्र पंडित, पुलिस इन्सपेक्टर आर के शरण, वलवाओपी प्रभारी सुमन कुमार सहित महिला पुलिस की विशेष तैनाती किया गया था। दिन के लगभग सुबह 8 बजे से स्थानीय श्रृद्वालुओ की मंदिर में भीड उमड पडी।  चकभारो शिवलिग पर सैकडो कवरिया ने किया जलाभिषेक- चकभारो स्थित शिवलिंग पर सैकडो कवंरिया ने सुबह के लगभग से 4 बजे जलाभिषेक किया। बडी संख्या में आस पास के श्रृद्वालुओ ने चकभारो स्थित शिवलिंग पर पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। इनके आलावे विभिन्न शिवालय में कवरिया की भीड लगी रही।  विभिन्न शिवालय में महिलाये की भीड लगी रही।
ग्रामीण चिकिस्तक कर रहे है कावरिया का इलाज़- ग्रामीण चिकिस्तक संघ कावरिया का इलाज़ कर रहा है। जो कावरिया आने क्रम में घायल होता है उन्हें हर तरह की इलाज़ यहाँ किया जा रहा है। काठौ निवासी मुन्ना भगत ने बताया की ग्रामीण डॉक्टरों की टीम श्रद्धालु की इलाज करने में लगा है। ग्रामीण चिकिस्तक अर्जुन ठाकुर सहित चिकिस्तक की टीम कावरिया की सेवा में लगे थे।

लेबल: , , , , , ,