- दस फीट धसा रेल पटरी, बरौनी कटिहार रेल परिचालन बंद
महेंद्र प्रसाद, सहरसा
बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ के कारन खगरिया, भागलपुर सहित कई जिला प्रवाभित है। कटिहार- बरौनी रेलखंड के नवगछिया के मदन अहिल्या कॉलेज के पास रेल पटरी के धस जाने से इस रेलखंड पर यातायात पूरी तरह से थप हो गया है। रेल ट्रक के समीप पहले से रिशाव हो रहा था। लेकिन रेल ने ध्यान नहीं दिया। सुक्र रहा की जिस समय रेल पटरी धसा उस समय कोई ट्रेन नहीं गुजरी, वरना बड़ी दुर्घटना घट सकती था। अब रेल प्रशासन युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। कब तक रेल परिचालन प्रारम्भ होगा कहना मुश्किल है। रेल पटरी के नीचे लगभग 10 फीट मिट्टी को बाढ़ ने बहा दिया है।
एकाएक रेल सेवा ठप होने से हाहाकार मच गया है। लंबी दुरी के ट्रेन के परिचालन पर असर पड़ा है। यात्री परेसान है। रेल अधिकारी कुछ भी बताने स्व इंकार कर रहा है।लेबल: हिंदी समाचार, Barauni, Bihar, Flood, Katihar, Railway, River, State, Water