पटना. सीएम नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में 70 वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया। नीतीश कुमार ने इस मौके पर सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बिहार निरंतर बढ़ रहा है। सीएम ने कहा कि हम सात निश्चय पर काम शुरू कर दिए हैं। सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण लागू करना इस दिशा में पहला कदम हैं। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने गांधी मैदान पटना में परेड की सलामी ली। CM नीतीश के संबोधन की खास बातें...
- नीतीश ने कहा स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद बिहार के लोगों ने देश के निर्माण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
-नीतीश ने फिर से काम करने का मौका देने के लिए आभार व्यक्त किया ।
-नीतीश ने कहा कि बिहार में कानून का राज है और जब तक मैं हूं रहेगा।
-नीतीश ने अपनी सरकार के काम काज में किए गए कई सुधार की भी चर्चा किए।
- सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमने जनता दरबार और लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम पारित किया।
-सीएम ने कहा कि 10 सालों में कुल योजना व्यय 4300 करोड़ से बढ़कर 53 हजार करोड़ तक पहुंच गया है।
- सीएम ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि जिनको विकास नहीं दिख रहा है उन्हें हम दिखा भी नहीं सकते।
- सीएम ने कहा कर राजस्व में तीन हजार करोड़ से लगभग आठ गुणा बढ़ गया है।
- औसत विकास दर भी 10 फीसद से अधिक बढ़ गया है।
- नीतीश कुमार ने कहा कि विकास का मतलब टापू नहीं होता, हर घर में विकास पहुचाना ही न्याय के साथ विकास है।
-सीएम ने 7 निश्चय पर काम शुरू कर दिया है। एक निश्चय पूरा हो गया है।
- महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण लागू हो चुका है।
- हर घर शौचालय के लिए 10 हजार करोड़ दे दिए गए हैं।
- हर घर में बिजली मिलेगी. हर घर बिजली कनेक्शन के लिए 1900 करोड़ स्वीकृत कर लिया गया है।
-बिहार से सुदूरवर्ती इलाकों से पटना 5 घंटे में पहुंचेंगे
- 4 लाख स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड छात्रों को मिलेंगें।
- यह 2 अक्टूबर से योजना लागू हो जाएगा। इसपर काम चल रहा है।
- युवाओ को इंटरव्यू,परीक्षा, आवेदन देने के लिए 2 साल तक 1 हजार रूपये दिए जाएंगे।
- हर प्रखंड में कौशल विकास बनाया जा रहा।
- इन्हें हिंदी, अंग्रेजी ,कंप्यूटर सिखाया जाएगा।
- यह योजना 2 अक्टूबर से शुरू होगा।
- गंगा की स्वच्छता से ज्यादा जरुरी अविरलता है।
- बिहार के 23 जिलों में 47 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
- 2437 पुलिस कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी।
- सूबे में 5 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित होंगे।
- 2 नये विश्विविद्यालय और बिहार में पशु विश्विविद्यालय खुलेंगे।
- मुंगेर में नया विश्विविद्यालय की स्थापना।
-बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की।
-केंद्र पिछड़े राज्यों के लिए अलग से नीति बनाए।
लेबल: हिंदी समाचार, Bihar, Festival, Government, Independence Day, India, Nitish Kumar, Patna, State, State Government