ये हैं लालू यादव के बड़े बेटे : बिहार के रील लाइफ CM, जानिए तेजप्रताप की निराली अदाएं...

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे व बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव अपनी अदाओं के कारण चर्चा में रहते हैं। हाल ही में जनमाष्टमी के अवसर पर वे बांसुरी बजाते नजर आए। इसके पहले वे कभी मिठाई बनाते तो कभी साइकिल या घोड़े की सवारी करते नजर आ चुके हैं। तेजप्रताप ने फिल्म में भी हाथ आजमाया है। बड़े परदे के लिए बन रही फिल्म 'अपहरण उद्योग' में उन्होंने बिहार के सीएम का रोल किया है।

गुरुवार की रात जन्माष्टमी के अवसर पर मंत्री तेजप्रताप यादव पूरी मस्ती में दिखे। उन्होंने जमकर बांसुरी बजाई। वे बांसुरी अच्छी बजा लेते हैं। वे अपने विधानसभा क्षेत्र (महुआ) में आयोजित एक समारोह में हिस्सा लेने गए थे। बांसुरी बजाते वक्त वे बिल्कुल कान्हा की तरह दिख रहे थे। कुछ देर के लिए उन्होंने मुकुट भी पहन रखा था। बांसुरी के बाद तेजप्रताप ने शंख भी बजायी। कहा कि शंख बजाने से लोग स्वस्थ्य रहते हैं।
तेजप्रताप के बारे में कहा जाता है कि वे भगवान श्रीकृष्ण की भक्त हैं। वे पटना स्थित इस्कॉन मंदिर में पूजा करने जाते हैं। लालू यादव ने भी कई बार कहा है कि तेजप्रताप कृष्ण के भक्त हैं।

अचानक पहुंचे विधानसभा कैंटीन, बनाई थी मिठाई...
बीते चार अगस्त को तेजप्रताप यादव विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के तुरंत बाद विधानसभा की कैंटीन पहुंचे थे। यहां उन्होंने कैंटीन और वहां बन रहे खाना और मिठाई का जायजा लिया था। इस दौरान तेजप्रताप कैंटीन में गंदगी देखकर भड़क गए थे और सफाई रखने का निर्देश भी दिया था। कैंटीन में ही तेजप्रताप ने गाजा (बिहार की एक मिठाई) बनते हुए देखा जिसके बाद वे कड़ाही के पास गए और गाजा को थोड़ी देर पकाया भी था।

फिल्म में बने हैं बिहार के सीएम...
फिल्म में बने बिहार के सीएम बीते अप्रैल में तेजप्रताप एक फिल्म 'अपहरण उद्योग' में बिहार के सीएम के रोल में नजर आए। राजगीर में फिल्म की शूटिंग के दौरान वे डॉयलग बोलते दिखे थे। उन्होंने खुद मीडिया को अपने रोल की जानकारी दी थी। उन्होंने फेसबुक पेज पर भी लिखा था कि यह उनके व्यक्तित्व का एक और पहलू है। 

पैतृक आवास से सरकारी आवास तक किया था घोड़े से सफर...
तेजप्रताप यादव 26 दिसंबर 2015 को अपने अंदाज में क्रिसमस मनाने के लिए पैतृक सरकारी आवास 10, सकुर्लर रोड से घुड़सवारी करते हुए आधा किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 5, देशरत्न मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास गए थे। 

जू में चलाई थी साइकिल, कहा था ऑफिस भी जाने का इरादा...
जू में चलाई साइकिल इसके पहले 27 अगस्त 2015 को तेजप्रताप ने पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में साइकिल भी चलाई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि सीएम सहित सभी मंत्रियों और विधायकों को साइकिल चलाने की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि खुद वे महीने में एक बार साइकिल से ऑफिस जाने का इरादा रखते हैं।

लेबल: , , , , , , , , , , ,