बिहार के पूर्णिया में शनिवार को 7 किमी लम्बा तिरंगा लहराया और नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्णिया के जिलाधिकारी पंकज कुमार पाल और एसपी निशांत तिवारी ने किया। इस तिरंगे को मानव श्रृंखला की तरह एनएच 31 पूर्णिया जीरो माइल से बरसोनी गांव तक सजाया गया।
तिरंगे का पूर्णिया में सार्वजनिक प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर आज पूर्णिया का वातावरण सुबह से ही देशभक्ति का था।
इस तिरंगे में अशोकचक्र नहीं है। सूरत से 8000 मीटर कपड़े 7100 मीटर लंबा झंडा तैयार करने के लिये मंगाया गया था।
कार्यक्रम में काफी संख्या में स्कूली बच्चे, 2000 वोलेंटियर के अलावा हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर से भी लोग आए थे।
इसके आयोजक सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सुमन ने दावा किया है कि यह विश्व का सबसे लंबा तिरंगा है। यह आयोजन गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल होने के लिए किया गया है।
इस मौके पर सुरक्षा का भारी इंतजाम किया गया था। यह आयोजन 15 अगस्त को ही किया जाना था लेकिन प्रशासन ने इसकी तिथि बढा़ दी थी।