RIO 2016: शाबाश! सिंधु सोने की, मेडल चांदी का

रियो सेंट्रो पवेलियन-4 में खेले गए फाइनल मुकाबले में स्पेन की कैरोलिना मारिन ने महिला बैडमिंटन एकल वर्ग के मुकाबले में भारत की पी.वी. सिंधु सिंधु को 19-21, 21-12, 21-15 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया. भले ही सिंधु ये मुकाबला हार गई और सिल्वर से संतोष करना पड़ा हो लेकिन फाइनल में कदम रखते ही उन्होंने एक नया इतिहास रच दिया था.

सिंधु 120 साल के ओलंपिक इतिहास में बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी. सिंधु देश के लिए सिल्वर जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं. इतना ही नहीं सिंधु देश के लिए सिल्वर जीतने वाली सिर्फ चौथी खिलाड़ी हैं. इससे पहले निशानेबाजी में राज्यवर्धन सिंह राठौर, निशानेबाजी में विजय कुमार और कुश्ती में सुशील कुमार ने सिल्वर मेडल जीता था.

लेबल: , , , , ,