18 सैनिकों की मौत पर लोगों में उबाल

• विरोध में सिमरी बख्तियारपुर में छात्र एवम लोगों ने निकाला कैंडल मार्च
महेंद्र प्रसाद, सहरसा
18 सैनिको की मौत से हर लोग उवल गया है। हर लोगो नव इस बार पाकिस्तान को माकूल जवाब देने की मांग किया।
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तान के आतंकवादियों के द्वारा 18 सैनिकों की हत्या कर दिए जाने के विरोध में सोमवार को सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन चौक पर कैंडल मार्च निकाला गया। इस कैंडल मार्च में स्कूली बच्चे सहित कई युवा ने भाग लिया।पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन ,नगर भाजपा के संजीव कुमार भगत, अरविंद कुमार भगत सहित कई दर्जनों छात्र छात्राओ  ने मृत शहीद  के याद केंडिल जलाया एवं मृत सेनिको को श्रधांजलि दिया ।आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान के विरुद्ध नारे लगाए । पाकिस्तान के विरुद्ध जोरदार कार्रवाई की मांग की ।इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला दहन किया गया।

लेबल: , , , , , ,