प्रधानमंत्री के ऑफिशियल रेसिडेंस का एड्रेस बदला: 7 आरसीआर का नया नाम 7 एलकेएम, जानिए....

प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास का नाम बदल दिया गया है। भारत के प्रधानमंत्री का पता 7 रेस कोर्स रोड हुआ करता था, जिसे अब बदलकर लोक कल्याण मार्ग नाम कर दिया गया है। 7 रेस कोर्स रोड को 7 आरसीआर के नाम से मशहूर रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई एनडीएमसी की बैठक में 7 रेस कोर्स रोड का नाम बदले जाने के प्रस्ताव पर विचार किया गया।

केजरीवाल ने बताया कि बैठक में कई नाम सामने आए, जिस पर विचार करने के बाद लोक कल्याण मार्ग का नाम तय कर लिया गया।

बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी एनडीएमसी में रेस कोर्ड रोड का नाम बदलकर एकात्म मार्ग किए जाने का प्रस्ताव रखने वाली थीं। हालांकि बैठक में आए प्रस्तावों में से लोक कल्याण मार्ग के नाम पर सहमति लगा दी गई।

नाम बदलने के पीछे लेखी ने बताई थी ये वजह
- एनडीएमसी अध्यक्ष को लिखे अपने लेटर में लेखी ने कहा था- 'देश इस साल दीन दयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी मना रहा है। एकात्म वर्ड रोड के नाम के रूप में लोगों को याद रहे, इसके लिए मैं आपसे एक रिक्वेस्ट कर रही हूं।'
- 'पीएम आवास जिस रेस कोर्स रोड पर स्थित है, लेकिन इस रोड का यह नाम इंडियन कल्चर से मेल नहीं खाता है।'
- 'मेरा सुझाव है कि इसका नाम एकात्म मार्ग कर दिया जाए। ऐसा होने से हर पीएम सोसाइटी के आखिरी शख्स के बारे में सोचेगा।'
- 'यह वर्ड एकात्म मानव से लिया गया है जो दीन दयाल उपाध्याय की फिलॉसफी 'इंटीग्रल ह्यूमैनिज्म' का सार है।'
- बता दें कि दीन दयाल उपाध्याय को बीजेपी का विचारक माना जाता है।
- मीनाक्षी लेखी ने लेटर में यह भी सुझाव दिया था कि नए नाम का एलान 25 सितंबर को किया जा सकता है।
- बता दें कि उस दिन पीएम नरेंद्र मोदी दीन दयाल की 100th जयंती पर समारोहों की शुरुआत करेंगे।

पंचवटी था 7 आरसीआर का ऑफिशियल नाम
- दिल्ली की रेस कोर्स रोड (आरसीआर) पर यह भारतीय पीएम का ऑफिशियल रेसिडेंस है। वे ज्यादातर मीटिंग यहीं करते हैं।
- हालांकि, यह पीएम का दफ्तर (पीएमओ) नहीं है। पीएमओ सेक्रेटरिएट बिल्डिंग के साउथ ब्लॉक में है।
- 7 आरसीआर का ऑफिशियली नाम पंचवटी है। यह 12 एकड़ में फैला है।
- इसमें लुटियंस दिल्ली के 1980 के दशक में बनाए गए 5 बंगले हैं। इन सबको 7 आरसीआर कहा जाता है।

सबसे पहले राजीव रहे थे 7 आरसीआर में
- 7 आरसीआर में सबसे पहले 1984 में राजीव गांधी रहे।
- 1989 में पीएम बने वीपी सिंह ने 7 आरसीआर को पीएम का परमानेंट रेसिडेंस बनाया। 30 मई 1990 में इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था।
- 90 के दशक में आईके गुजराल और उनके बाद आने वाले कुछ प्रधानमंत्री ने 7 रेसकोर्स रोड को पीएम ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल किया।
- बता दें कि इससे पहले औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ. अब्दुल कलाम रोड रखा जा चुका है।

रॉबर्ट टोर रसेल ने तैयार किया था डिजाइन
- 7 आरसीआर का डिजाइन रॉबर्ट टोर रसेल ने तैयार किया था।
- रसेल ब्रिटिश आर्किटेक्ट लुटियंस की टीम में शामिल थे।
- लुटियंस ने 1920-1930 के दशक में नई दिल्ली को डिजाइन किया था।

लेबल: , , , ,