एक्सक्लूसिव इंटरव्यू : कॉल सेंटर से अपने करियर की शुरआत करने से लेकर एक स्टार्टअप तक

** कॉल सेंटर से अपने करियर की शुरआत करने से लेकर एक स्टार्टअप तक - श्री कुमार (फाउंडर INB Systems) का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू **

प्र.  सबसे पहले आपको बहोत बहोत  धन्यवाद् आपके समय के लिए.
उ. धन्यवाद्.

प्र. हमें अपने बारे में बताएं?
उ. मैं बिहार का नेटिव हूँ और अपना पूरा बचपन यही बिताया है. दरभंगा के MLSM कॉलेज से मैंने पढाई की है उसके बाद कुछ दिन तक मैंने पटना में पढाई की. फिर मैं मुम्बई गया और वह एक  कॉल सेंटर से अपने करियर की शुरुआत की, उसके बाद मैंने कई कम्पनीज में IT सेल्स और मार्केटिंग डिपार्टमेंट में काम किया और खुद के टेक्निकल नॉलेज को shape up किया. मुम्बई में मैं पिछले १६ साल से रह रहा हूँ.

प्र. आपने एन्तेर्प्रेंयूर बनने का कब और कैसे सोचा? उ. मेरे हिसाब से हर कोई अपने आप में एक एंत्रेप्रेनुएर है | आज अपने देश का हर युवक कुछ न कुछ नया करने का सोचता है और मैंने भी सोचा, कुछ लोगो के पास Back Up होता है और कुछ Risk लेते है जो मैंने 2 महीने पहले लिया. मैं अपने प्रोडक्ट पर काम Fenruary 2016 से ही कर रहा हूँ.

यह भी पढ़े :बिहार के युवा स्टार्टअप एन्त्रेप्रेंयूर ने किया कमाल, देश मे पहली बार कम कीमत में Windows 10 टीवी, कंप्यूटर एक साथ

प्र. अपने टीम के बारे में हमें बताएं?
उ. INB की टीम अभी बहोत छोटी है हम ४ फाउंडर हैं जिन्होंने आपस में अपना अपना डिपार्टमेंट संभल रखा है. मैं एन्ड यूजर सेल्स और मार्केटिंग, मेरी वाइफ बैकेंड आपरेशन, एक फाउंडर टेक्निकल R&D,टेस्टिंग और एक फ्रेंड पार्टनर मैनेजमेंट और सोर्सिंग संभालता है.

प्र. आपने बताया की आपका प्रोडक्ट "मेक इन इंडिया' है, विस्तार में बताईये?
उ. CompTV एक मेक इन इंडिया प्रोडक्ट है, कम्पलीट souring इंडियन vendors के साथ करते हैं.

प्र. आपका मैन्युफैक्चरिंग कहाँ होता है?
उ. अभी हम कम्पलीट मैन्युफैक्चरिंग कोयम्बटूर में करते है जहाँ हमारा स्ट्रेटेजिक टाई उप एक टीवी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के साथ है. आने वाले समय में हम यह सारा काम बिहार से ही करने वाले हैं.

प्र. INB की सोच क्या है और कॉम्प टीवी का आईडिया कैसे आया आपको ?
उ. INB का मुख्य उद्देश्य टीवी के साथ-साथ कंप्यूटर भी हर घर तक पहुँचाना है क्योंकि कंप्यूटर की शिक्षा तो हर स्कूल में दी जा रही है लेकिन यह सिर्फ़ स्कूल तक ही सीमित है। क्योंकि बच्चे जब तक इसका उगयोग अपनी दिनचर्या मे नहीं करेंगे तो उन्हे इस शिक्षा का भरपूर लाभ नहीं मिल सकता है। सरकार ने कंप्यूटर शिक्षा के लिए स्कूलों में ICT के कार्यक्रमों की शुरुआत की है, यह अच्छी बात है लेकिन बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान नहीं मिल रहा है क्योंकि घर पर प्रैक्टिस करने के लिए उनके पास कंप्यूटर नहीं है।
शहरों में लगभग हर बच्चे Windows PC और कंप्यूटर गेम्स से भली भाँति अवगत होते हैं पर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चो तक यह कैसे पहुँचे ? हमारे रूरल एरियाज में कंप्यूटर पेनेट्रेशन कैसे बढे? हमारे रूरल और सिटी के बच्चे के गैप को काम कैसे किया जाये? हर घर में HD टीवी कैसे पहुंचे? देश में  एनर्जी सेविंग कैसे हो? और कई ऐसे प्रश्नों है जो मेरे सोच में रहा है..और इन सब के काम करके हमने INB COmpTV को इंट्रोड्यूस किया है.

प्र. आजके दौर में कई स्टार्टअप ऐसे आये जिन्होंने सस्ते दामो पर प्रोडक्ट का ऑफर दिया है लेकिन एक्चुअल डिलीवरी उनका सक्सेस नहीं हो पाया है और लोगो ने अपना पैसा गंवाया है. आपके क्या कमैंट्स हैं?
उ. हम किसी दूसरे स्टार्टअप की स्ट्रेटेजी और उनके फेलियर पे कोई कमेंट नहीं करना चाहते हैं लेकिन हाँ हम INB के बारे में आपको बताना चाहेंगे की हमारी पालिसी के अनुसार हम अभी प्री बुकिंग में कोई अमाउंट किसी ग्राहक से नहीं ले रहे हैं, प्री बुकिंग बंद होने के बाद हम अपने टारगेटेड शहरो में अपने बिज़नस पार्टनर जो उस शहर के ही लोकल शॉपस होंगे वह अपना डेमो यूनिट इनस्टॉल करेंगे और जिन सबने बुकिंग की है उनको लाइव डेमो का इनविटेशन देंगे की आप आएं और प्रोडक्ट को हर तरह से परख लें और फिर अपना बुकिंग न थे स्पॉट पेमेंट करके (स्थानीय शॉप में) कन्फर्म करे. इस से लोगो को प्रोडक्ट लेने से प्रोडक्ट का प्रक्टिकल एक्सपीरियंस मिल जायेगा.

प्र. इतनी काम कीमत रखा है आपने, ऐसा कैसे संभव हो पाया?
उ. कुछ बातें ट्रेड सीक्रेट के कारन हम शेयर नहीं कर सकते, लेकिन हाँ हम इतना जरूर कहेंगे की लेकिन हाँ बहोत से लोगो का सहयोग है जो हम यह प्राइस ऑफर कर रहे हैं.

प्र. लाइव बिहार न्यूज के तरफ से आपके स्टार्ट आप को शुभकामनाये.
उ.  जी, धन्यवाद्. 

अधिक जानकारी के लिए - www.INBsystems.com

लेबल: , , , , , , , , , , , , ,