Jio सिम को लेकर जदयू नेता ने दुकानदार को पीटा साथ में की लूट


गोपालगंज। रिलायंस जिओ के सिम को लेकर बुधवार को जिले में जमकर हंगामा हुआ, जहां नगर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी मोहल्ले में मोबाइल की दुकान चलाने वाले दुकानदार की जदयू नेता ने जमकर पिटाई कर दी। दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ हजारों रुपये कैश के साथ 5 मोबाइल सेट सहित गले का चेन हमलावर जबरन लेकर फरार हो गये। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की दोपहर में नगर थाना के मारवाड़ी मोहल्ले में मोबाइल की प्रतिष्ठित दुकान हॉट पॉइंट में जदयू नेता के साथ 10-12 की संख्या में लोग घुस आये और रिलायंस की जिओ सिम को लेकर दुकानदार से बहस करने लगे। बहस करने के दौरान ही कुछ लोग शोरूम के मालिक मनीष केडिया को बाहर खींचकर ले आये और उसकी लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी।

गुस्सा इतना था कि बूढ़ें माता-पिता को दिया धक्का
दुकानदार की पिटाई करने की सारी हरकत शोरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लाठी डंडों से शोरूम के मालिक मनीष केडिया को कुछ लोग पकड़कर पीट रहें हैं। वहीं दुकानदार मनीष के मां-बाप जब मारपीट करने वाले लोगों को रोकने की कोशिश करते हैं तो बूढ़े मां-बाप को भी लोगों ने खींचकर किनारे धकेल दिया।

3G मोबाइल में 4G सिम चालू करने का बना रहे थे दबाव
पीड़ित व्यवसायी मनीष केडिया के मुताबिक कुछ लोगों ने रिलायंस का जिओ सीम उसके दुकान से लिया था। जिसे समय पर एक्टिवेट भी कर दिया गया, लेकिन खुद को जदयू नेता बताकर कुछ लोग मनीष केडिया से जबरन 3G मोबाइल में 4G रिलायंस का जिओ सिम चालू कराने का दबाव बनाने लगे और बाद में तथाकथित जदयू नेता ने दुकानदार की जमकर पिटाई भी कर दी।

आरोपी जदयू अल्पसंख्यक सेल का जिलाध्यक्ष है
मनीष केडिया के मुताबिक पिटाई करने वाला जदयू नेता का नाम घुटमूट मिया उर्फ सैफुद्दीन अंसारी है, जो जदयू अल्पसंख्यक सेल का जिलाध्यक्ष है।

दोनों पक्षों ने दर्ज कराया केस
मारपीट को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने भी नगर थाने में दुकानदार के खिलाफ शिकायत किया है। नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत की जांच की जा रही है दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लेबल: , , , , , , , , , , ,