बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव हमेशा से अपने शौक को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इस क्रम में बुधवार को भी उनका अनोखा रूप देखने को मिला. राजधानी के राजपाट और राजनीति की भागदौड़ से हटकर तेजप्रताप राजधानी पटना के बोरिंग रोड में स्थित पिज्जा हट सेंटर को जांचने अचानक जा पहुंचे और बिल्कुल शेफ की तरह दिखे. किचन का निरीक्षण किया. देर तक रहे.
फिर इसकी जानकारी खुद तेजप्रताप ने फेसबुक व ट्विटर के माध्यम से दुनिया को दी और लिखा आज Boring Road स्थित Pizza Hut में तैयार होने वाले Pizza की शुद्धता और गुणवत्ता का जांच किया. तेजप्रताप ने लिखा कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते और बिहार के जनता के सेवक होने के नाते मेरा कर्तव्य है कि बिहार की जनता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखूं.
तस्वीरों में तेजप्रताप पिज्जा हट के किचन में किसी शेफ की तरह दिख रहे हैं और ओवन पर पक रहे पिज्जा को भी बड़े गौर से दिख रहे हैं.
अपलोड की गई तस्वीरें घंटे भर में ही बिहार के भीतर वायरल होने लगी.
इससे पहले भी 4 अगस्त को तेजप्रताप बिहार असेंबली स्थित कैंटीन में पहुंच कर खुद मिठाई बनाने लगे थे. तेजप्रताप वहां बन रहे खाद्य सामग्री का जायजा लेने गए थे. वे देख रहे थे कि वहां सब ठीक है या नहीं.लेबल: जरा हट के, हिंदी समाचार, Bihar, Food, Government, Health, Minister, State Government, Tej Pratap Yadav