बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी से पुपरी जाने वाली सागर ट्रैवल्स की बस एसएच (स्टेट हाइवे) 52 पर बसैठ चौक से एक किमी की दूरी पर सुंदरपुर टोला गांव में सोमवार को पानी से भरे खाई में बस पलट गई। घटना सुबह ग्यारह बजे के करीब घटित हुआ। खाई से बस को निकाला जा चुका है। जिस खाई में बस पलटी है। वह बहुत गहरा है। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। अब तक 35 शवों और 10 घायलों को बाहर निकाला जा चुका है। हादसे के बाद 8 लोग तैर कर बाहर आ गए थे।
शवों की हुई शिनाख्त
इसमें अगनू साह, पुपरी सितामढ़ी, मरजीना, मधुबनी, गुड़िया देवी, मझौलिया डुमरा सीतामढ़ी, अंशु पांच वर्ष, अन्नू, तीन वर्ष चक्का रसलपुर, सीतामढ़ी, निर्मला देवी, पुपरी, सीतामढ़ी, अमीर, उत्तरा जिला मधुबनी, सीताराम राय, पकड़ी जिला, मधुबनी, उमेश मंडल, विशनपुर, जिला मधुबनी, शबाना खातून, रहिका जिला, मधुबनी, मुन्नी खातून, चानन, मधुबनी, गुलजार चानन, मधुबनी, आसना परवीन, मधुबनी और जानकारी के मुताबिक अभी बाकी लोगों की पहचान नहीं हो सकी है।
मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख रुपए का मुआवजा
- मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा।
राहत बचाव में देर से भड़के लोग
- घटना के बाद राहत बचाव देर से शुरू करने पर लोग भड़क गए हैं।
- प्रशासन के कई अधिकारियों को भीड़ ने घटनास्थल से खदेड़ दिया है। लापरवाही करने का आरोप लगा रहे है।
- नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया है।
- घटनास्थल पर पहुंची महिला डीएसपी भीड़ को समझाने में जुटी हुई है।
- घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।
बस तेज गति से चला रहा था ड्राइवर
- बस मधुबनी से सीतामढ़ी जा रही थी। ड्राइवर गाड़ी तेजी से चला रहा था। जिससे बस असंतुलित होकर पलट गई।लेबल: हिंदी समाचार, Accident, Bihar, Bus, Madhubani, River, Road, Sitamarhi, Transport, Water