 |
| गोल्ड विनर मरियप्पन थंगावेलु और ब्रॉन्ज विनर वरुण भाटी। |
रियो पैरालिंपिक के हाई जम्प इवेंट में भारत को दोहरी कामयाबी मिली है। मरियप्पन थंगावेलु ने गोल्ड और वरुण सिंह भाटी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। पैरालिंपिक के हाई जम्प में गोल्ड जीतने वाले थंगावेलु भारत के पहले एथलीट हैं।
इस स्पर्धा में जहां एक ओर मारियप्पन ने 1.89 मीटर की कूद लगाई। वहीं भाटी ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन देते हुए 1.86 मीटर की कूद लगाई. अमेरिका के सैम ग्रेवे ने इस स्पर्धा में रजत पदक जीता।
- थंगावेलु पैरालिंपिक में गोल्ड जीतने वाले तीसरे एथलीट बन गए हैं।
- उनसे पहले मुरलीकांत पेटकर (स्विमिंग, 1972 हाईडेलबर्ग) और देवेंद्र झाझरिया (जेवलिन थ्रो, 2004 एथेंस) ने गोल्ड जीता था।
- अब तक हुए पैरालिंपिक गेम्स में भारत के मेडल्स की संख्या 10 हो गई है। इनमें 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज हैं।लेबल: हिंदी समाचार, India, Man, Medal, Olympic, Sports, World