सोनू व रवि रौशन । छातापुर (सुपौल). प्रखण्ड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के शताब्दी जन्म समारोह भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा धूम धाम से मनाया गया । प्रखण्ड अध्यक्ष सुशील प्रसाद कर्ण के नेतृत्व में आयोजित समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सर्प्रथम पंडित दीन दयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किया । इसके बाद समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष श्री कर्ण ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला । बताया कि श्री उपाध्याय जनसंघ के सिर्फ पहले अध्यक्ष ही नहीं थे। वे एक कुशल राजनीतिज्ञ भी थे ,जिनसे समस्त भारत वासियों की आशायें बंधी थी। उन्होंने कहा कि पंडित जी ने भारत विभाजन के संदर्भ में कहा था अखण्ड भारत देश की भौगोलिक एकता का परिचायक ही नहीं अपितु जीवन के भारतीय दृष्टिकोण का द्योतक है। यह भारत की अनेकता में एकता के दर्शन को परिलक्षित करता है। अतएव हमारे लिए अखंड भारत कोई राजनैतिक नारा नहीं है बल्कि यह संपूर्ण जीवन दर्शन का मूलाधार है। जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनकी जयंती समारोह पर उनके बतायें मार्गो पर चलने हेतु पार्टी कार्यकर्ताओं को अग्रसर होने की आवश्यकता है । स मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवकुमार भगत, शालीग्राम पाण्डेय, संजीव कुमार भगत , राजा भगत, रविकान्त रवि,जयकुमार भगत, केशव साह, राम टहल भगत ,अरविन्द कुमार राय, अरविन्द कुमार मेहता, मनोज झा, राजेन्द्र साह, दिलीप कुमार मेहता, प्रमोद कुमार शर्मा, शिवशकर मेहता, शत्रुघ्न शर्मा, गोपाल सिंह, भीम पासवान, चन्द्रदेव चन्दु, डा. सुनील कुमार मोदी, राजकिशोर सिंह, जगदीश मंडल, सरिता कर्ण, जगदीश मंडल, पप्पू मुखिया, सुरेश पासवान, जयकृष्ण सिंह, कंचन पाण्डेय, चन्दन राय, राजकुमार झा, रूपक कुमार सिंह व सुधीर पाठक ,धनी लाल मालाकार ,पप्पू मुखिया ,चन्दन राय ,सुरेश पासवान ,सूरज चन्द्र प्रकाश,आदि सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेबल: हिंदी समाचार, Bihar, BJP, Block, Chhatapur, Politics, Supaul