मोतिहारी (अरेराज)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में अरेराज स्थित सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर स्थित पुरानी धर्मशाला की छत गिरने से 24 कांवड़िए मलबे में दब गए। ये कांवड़िए अनंत चतुर्दशी मेले पर दर्शन व जलाभिषेक के लिए आए थे। घटना सोमवार रात्रि साढ़े 11 बजे की है। सोमवार की रात से हो रही तेज वर्षा के कारण धर्मशाला के एक हिस्से की छत अचानक ढह गयी। छत के ऊपर बने कमरे में ठहरे मधुबन थाना क्षेत्र के जोगबलिया गांव के 24 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गयें।
घटना की सूचना मिलते ही डीएम अनुपम कुमार, एसपी जितेंद्र राणा, एसडीओ विजय कुमार पांडेय, डीएसपी नुरुल हक, बीडीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सहित कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य में जुटी प्रशासन की टीम ने अब तक घायलों की संख्या 24 बताई है।
20 घायलों को अरेराज अस्पताल में भर्ती कराया गया और 4 लोगों को मोतिहारी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि घायलों में ज्यादातर महिलाएं हैं।
ये हैं घायल
बिंदा देवी, भोला देवी, अखिलेश कुमार, रवींद्र कुमार, राहुल कुमार, बदरी राम, विश्वनाथ राम, सुनैना देवी, सुखदेव राम, सुमित्रा देवी, कुंदन राम, पंकज कुमार, मंकेश्वरी देवी, रीता देवी, बिगन देवी, बीस कुमार व अन्य
आपको बता दें कि लगभग दो दशक पहले भी अनंत चतुर्दशी मेले के मौके पर भगदड़ मची थी। जिस कारण मंदिर के गर्भगृह में दबकर दर्जनों लोगों की मौत हो गयी थी।लेबल: हिंदी समाचार, Accident, Bihar, Champaran, Hindu, Motihari, Religion, Temple