फोर्ब्स इंडिया की 100 सबसे अमीर भारतीयों की वार्षिक सूची जारी की। सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी लगातार नौवें साल शीर्ष पर बने हुए हैं। पहले पांच के टॉप स्थान पर मुकेश अंबानी, दिलीप संघवी, हिंदुजा ब्रदर्स, अजीम प्रेमजी और पी मिस्त्री हैं। एल एन मित्तल छठे स्थान पर चले गए हैं। सूची में बिहार के दो उद्योगपतियों संप्रदा सिंह और अनिल अग्रवाल के नाम भी शामिल हैं।
संप्रदा सिंह: सूची में 42 वें स्थान पर
91 वर्षीय संप्रदा सिंह का जन्म 1925 में गया जिले में हुआ था
भारत की पांचवी सबसे बड़ी फार्मास्युटिकल्स कंपनी एल्केम लैबोरेट्रीज के मालिक संप्रदा सिंह सौ अमीर भारतीयों की फोर्ब्स-2016 की सूची में 42वें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 179 अरब रुपये है। संप्रदा पिछले साल सूची में 49वें स्थान पर थे। संप्रदा ने भाई नरेंद्र के साथ 1973 में एल्केम लैबोरेट्रीज की स्थापना की थी। उनकी कंपनी इस वक्त भारत समेत यूरोप, एशिया, दक्षिण अमेरिका, अमेरिका में संचालित होती है। संप्रदा परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। एल्केम फार्मास्युटिकल्स को फार्मा लीडर अवार्ड मिल चुका है। 2009 में फार्मा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम के लिए संप्रदा सिंह को सत्या ब्रह्मा की फार्मास्युटिकल लीडरशिप समिट द्वारा लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड दिया गया था।
अनिल अग्रवाल: सूची में 63वें स्थान पर
62 वर्षीय अनिल अग्रवाल का जन्म 1954 में पटना में हुआ था
खनन व्यापारी अनिल अग्रवाल सौ अमीर भारतीयों की फोर्ब्स-2016 की सूची में 63वें स्थान पर हैं। पिछले साल अनिल 53वें पायदान पर थे। अनिल अग्रवाल की मौजूद कुल संपत्ति लगभग 74 अरब रुपये है। 2003 में शुरू हुई अनिल की वेदांता रिसोर्सेस लंदन स्टॉक एक्सचेंज में दर्ज होने वाली पहली भारतीय कंपनी थी। अनिल अग्रवाल ने 15 साल की उम्र में स्कूल छोड़ा और पुणे में पिता के एल्मुयनियम कंडक्टर बनाने के व्यापार में लग गए। 19 साल की उम्र में पुणे से मुंबई आए और अपना व्यापार शुरू किया। अनिल ने 1970 में स्क्रैप मेटल का काम शुरू किया। 1976 में शैमशर स्टेर्लिंग कार्पोरेशन को खरीदा।लेबल: जरा हट के, हिंदी समाचार, Bihar, Bihari, Business, Forbes, Gaya, India, Money, Patna, People, Rich