पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू विवादित बयान को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंंने अपने फेसबुक पर पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को अॉफर देते हुए कहा है की कश्मीर लेना है तो बिहार को भी साथ लेना होगा।
पोस्ट को लेकर शुरु हुआ विवाद
पाकिस्तान के लोग आइए, इस विवाद को हम सब लोग मिलकर खत्म करते हैं। एक शर्त पर हम आपको कश्मीर देंगे, साथ में आपको बिहार भी लेना होगा। ये एक पैकेज डील है। या तो दोनों, या फिर कुछ नहीं। हम सिर्फ कश्मीर नहीं देंगे। उन्होंने आगे लिखा है कि मंजूर है क्या? उसके बाद उन्होंने यह भी लिखा है कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने भी आगरा वार्ता के दौरान पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को भी ये ऑफर दिया था लेकिन मुर्ख मुशर्रफ ने रिजेक्ट कर दिया था।
दूसरे पोस्ट में काटजू ने लिखा है कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के उनके इंग्लिश शिक्षक फिराक गोरखपुरी ने कहा था कि हिन्दुस्तान को खतरा पाकिस्तान से नहीं, बिहार से हैं। मैं अभी भी समझ नहीं सका कि उनका कहने का मतलब क्या था।
मार्कंडेय काटजू ने एक और फेसबुक पोस्ट में संता-बंंता के जरिए बिहार का मजाक उड़ाया है।
हालांकि, बाद में काटजू ने सफाई देते हुए कहा कि वह बस मजाक कर रहे थे। लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद काटजू ने अपने फेसबुक पेज पर यह भी लिख दिया कि लोग कोर्ट में एक पीआईएल फाइल करें कि अब बिहार के बारे में चुटकुले नहीं बनाए जा सकते।
पहले भी दिया था विवादित बयान
काटजू अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रहते हुए भी उन्होंने बिहार में मीडिया की आजादी पर सवाल उठाया था। उस वक्त भी काफी हंगामा हुआ था।
लोगों ने जताई नाराजगी
मार्कंडेय काटजू के पोस्ट के बाद लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. कई लोगों ने अपशब्द भी कहे हैं। लोगों के रिएक्शन को भी उन्होंने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है।
लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि काटजू साहब आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी, बिहार ही क्यों पाकिस्तान आपको भी साथ ले जाए।लेबल: हंगामा, हिंदी समाचार, Bihar, Bihari, India, Internet, Kashmir, Pakistan, Social Media, World