1 अक्टूबर से रेलवे की नई समय सारिणी लागू होगी। कई ट्रेनों का समय बदल गया है। 4 नई ट्रेनें भी चलेंगी, जिनकी तिथि अभी घोषित नहीं हुई है।
जानिए कौन सी है नई ट्रेनें...
1- 22913/22914 बांद्रा-पटना हमसफर एक्सप्रेस :बांद्रा से हर रविवार 12.55 बजे चलकर 22.15 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से प्रत्येक मंगलवार को 23.10 बजे चलकर 7.35 बजे बांद्रा पहुंचेगी। इस गाड़ी में सिर्फ तृतीय श्रेणी वातानुकूलित श्रेणी के कोच होंगे।
2- 22317/22318 सियालदह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस:सियालदह से यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को 15.20 बजे चलकर 23.40 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। जम्मूतवी से हर बुधवार को 07.20 बजे चलकर 17.45 बजे सियालदह पहुंचेगी। इसमें सिर्फ तृतीय श्रेणी एसी के कोच होंगे।
3- 15563/15564 जयनगर-उधना अंत्योदय एक्सप्रेस: जयनगर से यह हर शुक्रवार को 01.20 बजे चलकर 13.35 बजे उधना पहुंचेगी। गुजरात के उधना से प्रत्येक रविवार को 8.50 बजे चलकर 22.40 बजे जयनगर पहुंचेगी। इसमें सिर्फ साधारण श्रेणी के कोच होंगे।
4- 15567/15568 दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस: हर मंगलवार को 23.30 बजे चलकर 5.55 बजे जालंधर सिटी पहुंचेगी। जालंधर से हर गुरुवार को 11.05 बजे चलकर 18.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
- 13131/13232 कोलकाता-आनंद विहार एक्स पटना तक ही चलेगी।
- 18623/24 हटिया-राजेंद्रनगर टर्मिनल एक्स पटना तक ही रहेगी। रात 9.45 बजे पटना से चलेगी।
- 18685/96 इस्लामपुर-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस अब पटना तक आएगी।
- 13401/13402 भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी अब रोज चलेगी।
अब दिलदारनगर भी रुकेगी उपासना
- हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस अब दिलदार नगर स्टेशन पर भी रुकेगी। सीपीआरओ अरविंद कुमार रजक ने बताया कि अभी 6 माह के लिए 2 मिनट का ठहराव दिया जा रहा है।
अब हर दिन चलेगी भागलपुर इंटरसिटी
गाड़ी संख्या 13401/13402 भागलपुर-दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का दो अक्तूबर से प्रत्येक दिन परिचालन किया जायेगा। गौरतलब है कि दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी सप्ताह में छह दिन ही था, जिसे अब सातों दिन किया गया है। 24 ट्रेनों की बढ़ी स्पीड, आधा घंटा पहले पहुंचेगी कैपिटल एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेल जोन के 24 ट्रेनों की स्पीड बढ़ायी गयी है, जिससे समय में दस मिनट से लेकर दो घंटा तक बचत होगी। इसमें नयी दिल्ली से गया आने वाली महाबोधी एक्स गया में सुबह 5:25 बजे पहुंचती थी, जो अब 3:15 बजे पहुंचेगी। साथ ही नयी दिल्ली-राजेंद्र नगर राजधानी एक्स की भी स्पीड बढ़ायी गयी है। यह ट्रेन अब दस मिनट पहले सुबह छह बजे ही राजेंद्र नगर पहुंच जायेगी। कैपिटल एक्स का भी स्पीड बढ़ायी गयी है। अब पहले के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले पहुंचेगी।
इन गाड़ियों का भी समय बदला :
12424 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी नई दिल्ली से दिन के 1.55 बजे की जगह शाम 4.10 बजे चलकर अगले दिन सुबह 2.05 बजे के बदले सुबह 4.30 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
ट्रेन वर्तमान समय परिवर्तित समय
13039 हावड़ा-अमृतसर 02:00-02:15 02:00-02:10
12331 हावड़ा-जम्मूतवी 10:00-10:15 10:00-10:10
15631 बीकानेर-गुवाहाटी 04:30-04-45 04:30-04:40
12310 नई दिल्ली-राजेंंद्रनगर टर्मिनल राजधानी 05:40-05:50 05:20-05:30
13236 दानापुर-साहिबगंज एक्सप्रेस 05:20-05:30 05:25-05:35
12402 नई दिल्ली-इस्लामुपर 11:30-12:00 11:20-11:45
13424 अजमेर-भागलपुर 11:40-11:50 11:50-12:00
12336 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-भागलपुर 12:50-13:00 12:45-12:55
15645 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गुवाहाटी 12:50-13:00 12:45-12:55
15647 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गुवाहाटी 12:50-13:00 12:45-12:55
22947 सूरत-भागलपुर 13:15-13:30 13:15-13:25
13050 अमृतसर-हावड़ा 02:15-02:30 02:00-2310
गौरतलब है कि पूर्व मध्य रेल जोन के पाटलिपुत्र, मुजफ्फरपुर, रक्सौल और नरकटियागंज आदि रूट पर चलने वाली 20 पैसेंजर ट्रेनों के नंबर में बदलाव किये गये हैं। साथ ही आगमन व प्रस्थन के समय में भी बदलाव किये गये हैं।लेबल: हिंदी समाचार, Bihar, India, Railway