राजधानी पटना के एसकेपुरी की रहने वाली प्रणति राय प्रकाश ने टीवी रिएलटी शो 'इंडियाज नेक्सट टॉप मॉडल-2' का खिताब जीत लिया है। रविवार को मुंबई में आयोजित ग्रैंड फिनाले में प्रणति ने कोलकाता की सुभमिता बनर्जी और असम की जानती हजारिका को हराकर खिताब जीता। कॉन्टेस्ट में कुल 13 प्रतिभागी थे जिसमें ग्रैंड फिनाले में तीन लड़कियों ने जगह बनाई थी। शो की जज लीजा हेडेन, डब्बू रत्नानी के साथ मेंटर अनुष्का दांडेकर और नीरज गाबा ने प्रणति के परफॉर्मेस को खूब सराहा।
फैशन डिजाइनर के साथ मॉडलिंग भी
प्रणति के पिता रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर हैं। पूरा परिवार अभी भी पटना के एसकेपुरी में ही रहता है। परिवार का सेना से जुड़े होने के कारण प्रणीति ने देशभर के करीब 13 शहरों से अपनी स्कूलिंग की है। प्रणति ने बोर्ड तक की पढ़ाई पटना से की है। इसके बाद वह फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई के लिए मुंबई चली गई जहां निफ्ट में एडमिशन लिया। प्रणति ने कई सितारों के लिए ड्रेस डिजाइन तो किया ही, खुद भी मॉडलिंग भी हाथ आजमाए। प्रणति ने 2015 में मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लिया था और कई सब टाइटल जीतकर टॉप-21 में जगह बनाई थी।
गर्व है कि मैं बिहारी हूं
प्रणति ने शो जीतने के तुरंत बाद बातचीत में कहा कि शो जीतने की बहुत खुशी है। पटना से मुंबई में मॉडल हंट का विजेता बनने का सफर इतना आसान नहीं था। लोग बिहार की लड़कियों को फैशन के मामले में पिछड़ा समझते हैं, मगर ऐसा नहीं है। गर्व है कि मैं बिहारी हूं। प्रणति ने अपनी सफलता का श्रेय मम्मी-पापा को भी दिया, जिन्होंने उसे हर कदम पर सपोर्ट किया।
प्रणति अभी तक कई इंटरनेशनल ब्रांड के विज्ञापन में बतौर मॉडल नजर आ चुकी हैं। मॉडलिंग के अलावा प्रणति की रुचि एक्टिंग में भी है।लेबल: जरा हट के, हिंदी समाचार, Bihar, Bihari, Entertainment, India, Model, Patna, State, Women