RJD विधायक के बेटे की दादागिरी, साइड नहीं देने बाइक सवार को चाकू मारा

विधायक के बेटे पर बाइक सवार पर हमला करने का आरोप (ANI Photo)
जंगलराज के आरोपों में घिरी बिहार सरकार के लिए फिर से नई मुसीबत खड़ी हो सकती है। गया रोडरेज केस को लेकर विपक्ष के निशाने पर रही राज्य सरकार एक बार विरोधियों के निशाने पर आ सकती है। बिहार के औरंगाबाद में सत्ताधारी दल (आरजेडी) के विधायक के बेटे पर साइड नहीं देने को लेकर एक शख्स पर हमला करने का आरोप है। आरोपी शख्स ओबरा से आरजेडी विधायक वीरेंद्र सिन्हा का बेटा बताया जा रहा है।

यह वाक्या उस वक्त सामने आया जब शुक्रवार रात को पिंटू बाइक में पेट्रोल डलवाकर अपने गांव भगवान बिगहा जा रहा था उसी रास्ते से ओबरा के राजद विधायक वीरेंद्र सिन्हा का पुत्र कुणाल जो अकोरहा पंचायत का मुखिया भी है, अपने एक सहयोगी सागर के साथ कार से जा रहा था। इसी बीच पिंटू ने ओवरटेक कर लिया, जिससे विधायक पुत्र का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया विधायक पुत्र ने साइड मांगी, लेकिन बाइक सवार ने उन्हें साइड नहीं दी। जिसके बाद उन्होंने गाड़ी का पीछा किया और बाइक सवार को पकड़ लिया। इस दौरान दोनों के बीच तीखी नोक-जोंक हुई और विधायक के पुत्र ने उस शख्स पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना दाउदनगर थाना के पटना रोड में नीमा पेट्रोल पंप के पास की है.

पीड़ित को पटना मेडिकल कॉलेज मं भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। 
घटना को लेकर पीड़ित का कहना है कि 'मैं बाइक से आ रहा था कुछ लोगों ने मुझे घेरकर चाकू मारना शुरू कर दिया अगर मैं वहां से भागता नहीं तो वो मुझे मार ही देते वहीं, पीड़ित के चाचा का कहना है कि 'रोज़ घर के दरवाज़े पर आकर पूरे परिवार को गोली मरवा देने की धमकी देते थे. सब विधायक जी की शह में हो रहा है 

युवक के पिता गोपाल सिंह ने विधायक पुत्र कुणाल के अलावा सागर पर प्राथमिकी दर्ज कराई है
कुछ दिन पहले भी इसी विधायक पुत्र पर रंगदारी नहीं देने पर एक व्यवसायी के घर पर चढ़ कर गोलीबारी करने का आरोप लगा था हालांकि, इसे विधायक एक साजिश बता रहे हैं

औरंगाबाद के एसपी सत्य प्रकाश ने बताया कि घटना रात करीब दस बजे हुई और पुलिस ने आरोपी को रात 12 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी

उधर, जेडीयू नेता पवन वर्मा ने कहा कि 'चाहे कोई भी हो, अगर वो नियमों का उल्लंघन कर रहा है तो उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई होनी चाहिए भले ही उसके मां-बाप किसी पार्टी के क्यों ना हों'

गौरतलब है कि बिहार में रोडरेज का मामला पहले भी सामना आ चुका है। जहां जेडीयू की नेता मनोरमा देवी के बेटे रॉकी का गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर आदित्य बोधगया और उसके दोस्तों से झगड़ा हो गया था। रॉकी लैंड रोवर कार में था, जबकि आदित्‍य अपने दोस्‍तों- नासिर (ड्राइव कर रहा था), कैफी, आयुष व अंकित के साथ बोधगया से स्विफ्ट गाड़ी में गया लौट रहा था। आदित्‍य की कार रॉकी से आगे निकल गई थी। इसके बाद रॉकी ने गाड़ को ओवरटेक किया और आदित्‍य की कार के आगे गाड़ी रोक दी। कुछ देर दोनों पक्षों में बहस हुई और फिर रॉकी ने गोली चला दी, जिससे आदित्‍य की मौत हो गई थी। आरोपी रॉकी यादव ने पुलिस से पूछताछ में स्‍वीकार किया था कि 12वीं के छात्र आदित्‍य सचदेवा को उसी ने गोली मारी थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।

लेबल: , , , , , , , , , ,