जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में रविवार सुबह आतंकियों आतंकियों ने हमला किया। लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के नजदीक उरी सेक्टर में मौजूद आर्मी हेडक्वार्टर में आतंकी घुसे। कुछ बैरक में आग लगा दी। आर्मी के नॉर्दन कमांड के मुताबिक, 20जवान शहीद हो गए। वहीं, 22 जवान जख्मी हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शहीद जवानों में 15 बिहार रेजिमेंट और 2 डोगरा रेजिमेंट के हैं। बिहार रेजिमेंट के शहीद 15 जवानों में से 6 बिहार के रहने वाले हैं।
आतंकी हमले के बाद बिहार में भी सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है। बिहार के आर्मी कैंपों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
चार आतंकियों को जवानों ने मार गिराया
लाइन ऑफ कंट्रोल के नजदीक उरी सेक्टर में मौजूद आर्मी हेडक्वार्टर में आतंकी घुसे। कुछ बैरक में आग लगा दी। सिक्युरिटी फोर्सेज ने तुरंत एक्शन लेते हुए हालात संभालने के लिए पैराकमांडो की टीम को मौके पर एयरड्रॉप किया। ऑपरेशन में 4 आतंकी मार गिराया। राजनाथ सिंह ने विदेश दौरा टाल दिया है। इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। रक्षा मंत्री, आर्मी चीफ कश्मीर दौरे पर जा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमलावरों को बक्शा नहीं जाएगा।
उड़ी हमले में शहीद 20 में से 17 जवानों के नाम
छह बिहार रेजीमेंट के हवालदार एनएस रावत, हवालदार अशोक कुमार सिंह, नायक एसके विद्यार्थी, लांस नायक जीसी शंकर, सिपाही यूपी जनाराओ, सिपाही राकेश सिंह, सिपाही आरके यादव, सिपाही नैयमन कुजुर, सिपाही गणेश शंकर, सिपाही टीएस सोमनाथ, सिपाही जीडी दालोई, सिपाही राजेश सिंह, सिपाही बी घोराए, सिपाही जवार मुडा, सिपाही हरेंद्रा यादव।
10 डोगरा के सूबेदार करनैल सिंह और हवालदार रविपाल
हमले में घायल जवानों के नाम
घायलों में सेना की 6 बिहार रेजिमेंट के नायक वीके गिरी, नायक राम सुरुप जाट, सिपाही हरम सिंह, लांसनायक एसके ओरन, सिपाही बीजी सरकार, हवलदार सुनील कुमार, सिपाही सीएनके चंद्रमणी, हवालदार रामदेव, शाम लाल, लांसनायक मुन्ना सिंह, सिपाही सतीश कौशिक,हवालदार बीजी बारिल के अलावा सेना की 10 डोगरा रेजिमेंट के हवालदार मंजीत कुमार, नायक विजय कुमार, हवलदार जसवंत सिंह, सिपाही कमल कांत और एक अन्य सैन्यकर्मी सतीश कुमार शामिल है।
किसने-क्या कहा?
- पीएम मोदी ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- "मैंने होम मिनिस्टर और रक्षा मंत्री से बात की है। उरी में हुए हमले की हम निंदा करते हैं। मैं देश को आश्वस्त करता हूं कि इस हमले के पीछे जो भी लोग हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।"
- सोनिया गांधी ने इसे कायराना हमला बताया। उम्मीद जताई कि साजिश रचने वाले लोगों को पकड कर कड़ाई से निपटा जाएगा।
- जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद ने कहा- "इस बात की खुशी है कि हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को हमारे जवानों ने ढेर कर दिया है, लेकिन दुख इस बात का है कि घटना में 17 सैनिक शहीद हुए हैं।"
- उधर, सीताराम येचुरी ने कहा- "आतंकवाद कश्मीर मसले का समाधान नहीं है। सभी पक्षों को बातचीत के जरिए इसका हल निकालना होगा।"
- लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। कहा- "सरकार की लापरवाही की वजह से यह हमला हुआ है।"लेबल: हिंदी समाचार, Army, Attack, Bihar, Encounter, India, Jammu, Kashmir, Police, Terrorist