बिहार के नीरज ने लांच किया 32 इंच LED CompTV (Curved)

INB Systems के फाउंडर नीरज ने बिहार इंटरप्रेनर एसोसिएशन के साथ मिल कर पटना में कल INB CompTV (Curved) को लांच किया. इस मौके पर आईएएस मिथलेश मिश्रा और विजय प्रकाश स्पेशल गेस्ट के तौर पर मौजूद थे. बिहार इंटरप्रेनर एसोसिएशन (BEA) के प्रेसिडेंट कौशलेन्द्र और महासचिव अभिषेक सिंह चीफ गेस्ट के रूप में उपस्थित थे.

इस मौके पर अभिषेक ने बिहारी उद्यमी को अपना पूरा सपोर्ट देने लिए कहा. आपको बता दे कि बिहार इंटरप्रेनर एसोसिएशन (BEA), बिहारियों उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सभी जरुरी पहलुओं पर पूरा सहयोग करती हैं.

बिहार के मधुबनी जिला के रहने वाले नीरज कुमार दास जिनकी शिक्षा झंझारपुर, दरभंगा और पटना से हुई है ने अपनी पत्नी और दो दोस्त जो बिहार के ही हैं के साथ मिलकर INB Systems नाम की कंपनी को स्टार्ट किया हैं.

जिसका मुख्य उद्देश्य टीवी के साथ-साथ कंप्यूटर भी हर घर तक पहुँचाना है.

प्रधानमंत्री जी के "मेक इन इंडिया" के विजन से प्रेरित होकर बिहार के युवाओं ने देश में पहली बार ला रहे हैं सबके बजट में आने वाला देश का पहला LED टेलीविज़न, जिसमें टीवी के कार्यक्रम हाई डेफ़ीनेसन (HD) में देखा जा सकता है और साथ ही इसका इस्तेमाल कंप्यूटर की तरह भी हो सकता हैं।

CompTV (Windows 10 LED) की बुकिंग इनके वेबसाइट www.INBsystems.com पर जाकर की जा सकती है, पिछले 10 दिनों में ही 250 से ज्यादा प्रीबुकिंग हुई है. CompTV की कीमत मात्रा 14,599/- से शुरू होती है जो की आप लोगो के बिलकुल पहुँच (बजट) में है.

लेबल: , , , , , , , , , , , , ,