पेट्रोल 36 पैसे महंगा, डीजल 7 पैसे सस्ता

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 36 पैसे की वृद्धि आैर डीजल के दाम में 7 पैसे की कमी की है. पेट्रोल 36 पैसे महंगा और डीजल में सात पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है. नयी दरें शुक्रवार की आधी रात से लागू हो गयी हैं. दो माह में यह लगातार तीसरा मौका है, जब पेट्रोल के दाम बढ़े हैं. डीजल के दाम में इस महीने दूसरी बार कमी की गयी है.

लेबल: , ,