बिग बॉस के घर में में लेगा एंट्री बिहार का यह लाल...

बिहार के जमुई जिले के झाझा प्रखंड का बाराजोर गांव आज फख्र से फूला नहीं समा रहा। गर्व और गौरव से इस गांव के ग्रामीण इतरा रहे हैं ऐसा भला हो भी क्यूं नहीं! आखिर इस गांव की ही मिट्टी के एक लाल ने पूरे देश में झाझा और जिला जमुई के नाम को राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में जो ला दिया है। दरअसल राष्ट्रीय मीडिया इस बात की मुनादी कर रहा है कि इस गांव के नवीन प्रकाश ने झाझा और जमुई ज़िले के नाम को राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में ला दिया है।

बाराजोर गांव के किसान सुरेंद्र प्रसाद यादव और आरती देवी के पुत्र नवीन प्रकाश को बिग बॉस के सीजन 10 में चुना गया है।

टीचर हैं नवीन...
नवीन दो भाई एक बहन है, जिसमें नवीन सबसे बड़ा है। नवीन की छोटी बहन संगीता भागलपुर से हिन्दी में पीजी कर रही है, जबकि छोटा भाई राकेश दिल्ली से बीसीए कर चुका है।  नवीन अपने नाना अखिलेश्वर यादव के पास रहकर जमालपुर के केंद्रीय विद्यालय में 2005 में मैट्रिक की। इसके अलावे नवीन ने बोकारो से आईएससी और दिल्ली के हंसराज कॉलेज से स्नातक करने के अलावा इंजीनियरिंग भी पास की है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी नवीन महज 26 वर्ष की उम्र में ही कोलकाता के एडम्स युनिवर्सिटी के आईएएस डिपार्टमेंट में टीचर हैं।

हिंदी भाषियों के हक के लिए उठाई थी आवाज...
- UPSC ने फैसला किया था कि IAS के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षा में अंग्रेजी के प्रश्नों को शामिल किया जाएगा।
- प्री टेस्ट के CSAT पेपर में अंग्रेजी के प्रश्न शामिल किए गए थे।
- हिंदी भाषी बिहार और उत्तरप्रदेश के लोगों ने इसका विरोध किया था। विरोध करने वालों में बिहार के नवीन प्रकाश भी थे।
- नवीन का कहना था कि इससे अंग्रेजी मीडियम के छात्रों को फायदा मिलेगा और हिंदी व अन्य रीजनल भाषा के लोगों को नुकसान होगा।
- 2014 में उठा यह मामला काफी चर्चित हुआ था और नवीन ने अंग्रेजी टीवी चैनल के डिबेट में अपनी बात मजबूती से रखी थी।
- तब 24 साल के नवीन हिंदी भाषियों के लिए लड़ने के चलते फेमस हो गए थे।
- नवीन और अन्य लोगों के विरोध का रिजल्ट है कि सरकार ने CSAT को क्वालिफाइंग पेपर बना दिया।
- अब छात्रों को पास होने के लिए इस पेपर में 33% अंक लाने होते हैं और इसके अंक मुख्य रिजल्ट में नहीं जुटते।

शूटिंग के लिए गांव आई थी बिग बॉस की टीम...
मुंबई से बिग बॉस की एक 6 सदस्यीय फैमिली और गांव के बैकग्राउंड की शूटिंग को बीते 6 तारीख को उनके गांव पहुंची थी और घर में चहचहाती चिड़ियां तक को भी कैमरे में कैद किया था। बताने की ज़रुरत नहीं की कलर्स चैनल पर आने वाले शो की एंकरिंग सुपरस्टार सलमान खान किया करते हैं।

16 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे बिग बॉस शो में अपने गांव के इस लाल को देखने की छटपटाहट झझवासियों के दिलों में अभी से ही उफान मार रही है।

लेबल: , , , , , , , , ,