हाफ पैंट और बनियान पहने इस भाजपा विधायक को देखकर आप भी चौंक जाएंगे। जी हां ... ये विधायक हैं विनय बिहारी। देखने वालों को यकीन नहीं होता कि क्या सचमुच ये वही विनय बिहारी हैं जो बड़े-बड़े फंक्शनों में पूरी तैयारी के साथ हंसते-मुस्कुराते पहुंचते थे।
अब आपने जब पहचान लिया है तो चलिए बता देते हैं कि बिहार सरकार में पूर्व मंत्री, वर्तमान में लौरिया से विधायक और भोजपुरी गानों के जाने माने लेखक आखिर क्यों अर्धनग्न घूम रहे हैं? दरअसल, वे तीन साल से वेस्ट चंपारण जिले के अपने असेंबली एरिया में 44 किमी लंबी सड़क बनवाने की मांग कर रहे हैं। यह सड़क उनके दो अहम इलाकों को जोड़ेगी। पर सरकार ने अब तक उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया है।
नीतीश कुमार और नीतिन गड़करी को कई लेटर लिखा, अब हाफ पैंट में कर रहे हैं ऐसा विरोध ...
विनय बिहारी राज्य के रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट मिनिस्टर तेजस्वी यादव, सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को इन तीन सालों में कई बार लेटर लिख चुके। पर सड़क नहीं बन सकी।
इस अनदेखी के विरोध में 26 अक्टूबर को विनय ने अपने कपड़े उतार दिए और अपना कुर्ता केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भेज दिया है में। पायजामा राज्य के सीएम नीतीश कुमार को भिजवा दिया है। विनय अब हाफ पैंट और बनियान पहनकर ही क्षेत्र में घूम रहे हैं।
अनोखा है विरोध करने का तरीका
सड़क न बनने से परेशान विधायक ने अनोखे ढंग से विरोध करने का फैसला किया। उन्होंने पत्र के साथ अपना कुर्ता नितिन गडकरी को दिया। पत्र में विनय ने लिखा कि यह कुर्ता भारतीय जनता पार्टी के विधायक का नहीं बल्कि भाजपा के मान, सम्मान और प्रतिष्ठा का है। हमारी सड़क का निर्माण कार्य जब शुरू हो जाएगा तब मैं स्वयं इसे ससम्मान आपसे वापस प्राप्त कर लूंगा।
पैजामा देकर नीतीश को याद दिलाया वादा
कुर्ता गडकरी को देने के बाद विनय ने पैजामा नीतीश को दिया। इसके साथ दिए पत्र में विनय ने लिखा कि यह पैजामा एक विधायक का नहीं बल्कि आपके विकास और सुशासन का है। कुर्ता तो मैंने भारत सरकार के पथ निर्माण मंत्री को दे दिया है। पैजामा आपको दे रहा हूं। यह पैजामा आपको अपने किए हुए वायदों की याद दिलाता रहेगा। अब इन कपड़ों को पुन: मैं तभी धारण करूंगा जब हमारे सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
नीतीश ने किया था इस सड़क को स्टेट हाईवे बनाने का वादा
नितिन गडकरी को दिए गए पत्र में विनय ने लिखा है कि 26 नवंबर 2013 को नीतीश ने लगभग डेढ़ लाख की भीड़ के सामने इस सड़क को स्टेट हाईवे बनवाने का वादा किया था, लेकिन जैसे ही लोकसभा में बीजेपी की जीत हुई उनका नजरिया बदल गया और यहां अबतक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है।लेबल: जरा हट के, हिंदी समाचार, Bihar, Bihari, BJP, Champaran, Government, India, Minister, MLA, Politics, Road, Transport, Vidhan Sabha