
सोनू / रवि । छातापुर (सुपौल). जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को बिहार में पूर्ण रूपेण शराब बंदी कानून के पक्ष में में प्रभात फेरी (रैली )निकाली गयी । प्रखण्ड जद्यूध्यक्ष अजय कुमार आनंद के नेतृत्व में निकली रैली के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं ने जन जन की है -- यही पुकार नशा मुक्त अपना बिहार ,जदयू ने ये ठाना है नशा मुक्त समाज बनाना है । आदि नारे लगाकर शराब बन्दी नीति का पुरजोर समर्थन किया । प्रखण्ड मुख्यालय से लेकर मुख्यालय स्थित दुर्गामन्दिर तक कार्यकर्ताओं ने रैली निकली । इसके बाद कचहरी चौक पर कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ सभा भी आयोजित किया । सभा को सम्बोधित करते हुए प्रखण्ड अध्यक्ष श्री आनंद ने कहा कि महात्मा गाँधी का सपना शराब मुक्त समाज को साकार मुख्य मंत्री नितीश कुमार ने पूरा कर बिहार को खुशहाल बनाया है । सूबे के मुखिया श्री नितीश कुमार के शराब बन्दी के इस निर्णय से बिहार में अपराध ,सड़क दुर्घटना ,घरेलु विवाद आदि में व्यापक कमी हुयी है । श्री कुमार ने शराब बंद कर बिहार वासियो को समृद्ध बनाने बनाने का कार्य किया है । उन्होंने कहा कि शराब बन्दी को अबैध बताने वाले को पार्टी कार्यकर्ता खुली बहस की चुनोती इस कार्यक्रम के माध्यम से है । बताया कि गांधी जी का सपना था नशा मुक्त समाज की स्थापना हो समाज में हमेशा शाति रहे। हमेशा अहिंसा के रास्ते पर चलना है। जिसको माननीय मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कड़ाई से लागू किया है। सभा में मौजूद सभी कार्यकर्ता एवं उपस्थित लोगों ने एक साथ नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया । इस मौके पर जदयू युवा प्रखण्ड अध्यक्ष राम कुमार मेहता ,बिमल झा ,बिजेंद्र नारायण सरदार ,मोती अहमद ,शुरेश कामत ,राम शुन्दर मुखिया ,गायत्री देवी ,वीणा देवी अशोक ठाकुर ,मो सुल्तान , बीरेंद्र मंडल ,बालो कामत आदि पार्टी कार्यकर्ता थे ।