दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित संस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में झूमते रहे दर्शक

सोनू / रवि. छातापुर (सुपौल)। दुर्गा पूजा के अवसर मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा सोमवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन  फीता काटकर मुखिया पुत्र संजीव कुमार भगत ,व्यापर मंडल अध्यक्ष सह पूजा समिति अध्यक्ष गौरी शंकर भगत ,किशोर कुमार मुन्ना ,केशव  कुमार गुड्डू ,राहुल कुमार गुड्डू  आदि ने किया ।

सूरज साहिल म्यूजिकल ग्रुप पटना के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में  दर्शको की उपस्थिति देखी गयी । कोलकाता के तान्या ,पूजा ,रिमझिम ,जीया ने जहाँ रिकाडिंग डांस से रातभर श्रोताओं को कार्यक्रम से जोड़े रखा । वही गायिका प्रियंका ने दिल दीवाना ------,हु लाला ---आदि गानों को अपने अदायगी से गाकर दर्शकों को  सरोबोड़ कर झुमाते रहें. दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित संस्कृतिक संध्याकार्यक्रम का   एलोन्सर (उद्घोषक ) मोहित आर्या (खगड़िया ) थे ।गायक तपन पंजा ,दिवाकर ,संतोष ,राज ,मनोज आदि की प्रस्तुति की लोगों ने खूब तारीफ किया । साथ ही  म्यूजिकल ग्रुप  के कलाकार जिया तथा राज  ने एक साथ मिलकर  रिकॉर्डिंग डांस करते हुए  श्रोताओ को झुमा दिया । .कार्यक्रम में हिंदी तथा  भोजपुरी गानो की प्रस्तुति  के साथ साथ उद्घोषक के शेयरों शायरी भी दर्शकों को  पूरी रात  कार्यक्रम में न सिर्फ जोड़े रखा ,बल्कि दर्शकों को  झूमने के लिए  भी मजबूर कर दिया। इस मौके पर बिडीओ परवेज आलम ,थानाध्यक्ष  शलेंद्र कुमार मिश्र ,मृत्युंजय कुमार ,सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार ,केशव साह गुड्डू ,संजय कुमार भगत ,रवि रौशन शक्ति ,पप्पू भगत ,संतोष साह आदि सहित बड़ी संख्या में दर्शक थे । समाचार सहयोगी :-संजय कुमार भगत । 

लेबल: , , , , , , , , , , ,