सोनू / रवि| छातापुर (सुपौल). लंबित रेल परियोजनाओं को जल्द पूर्ण कराने की मांग को ले जनता दल यूनाइटेड द्वारा प्रखण्ड के भीमपुर से पदयात्रा कार्यक्रम का शुभारम्भ शुक्रवार अपराह्न को किया गया ।जिसमे मुख्य अतिथि निर्मली बिधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ,बिधान पार्षद हारुण रशीद ,बिधान पार्षद के सदस्य विजय कुमार मिश्र,पूर्ब बिधायक लखन ठाकुर ,पूर्ब बिधायक दिलेश्वर कामेत ,जदयू जिलाध्यक्ष राम विलाश कामेत, प्रदेश उपाध्यक्ष अमर कुमार चौधरी उर्फ़ भगवान बाबु ,अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष मो खुर्शीद आदिसहित बड़ी संख्या में दलीय नेता भाग लिये । पदयात्रा कार्यक्रम में भाग लेने हेतु जोश खरोश के साथ बिभिन्न प्रखण्डों के महिला पुरुष पार्टी कार्यकर्ता हजारों की संख्या में पहुँचे थे । छातापुर प्रखण्ड के भीमपुर पंचायत से 21 अक्टूबर शुक्रवार से प्रारम्भ हुई चार दिवसीय पदयात्रा कार्यक्रम का समापन 24 अक्टूबर को सुपौल पहुँचने के साथ ही जबर्दश्त कार्यक्रम के आगाज से होंगी । पदयात्रा कार्यक्रम से पूर्ब भीमपुर थाना के समीप एन एच -57 पर एक विशाल सभा को भी जदयू के नेतादल ने सम्बोधित किया । सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि बिधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने कहा कि लंबित रेल परियोजनाओं को जल्द पूर्ण कराने को लेकर जदयू कृतसंकल्पित है । क्योंकि जदयू पार्टी केवल राजनीती ही नहीं बल्कि सामाजिक जनसमस्याओ ,जनमानस को उनका अधिकार दिलाने हेतु समर्पित बने रहने वाले भी है । उन्होंने सूबे के मुखिया नितीश कुमार के शासनकाल में हुए विकाशो को रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री कुमार सहित मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव लंबित रेल परियोजनाओं को ले भी चिंतित है । जिसको लेकर पदयात्रा का यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ,ताकि गरीब गुरबो का बंद यातायात का साधन रेल खण्ड सेवा बहाल हो सके । उन्होंने कहा की रेल सेवा की इस समस्या के समाधान हेतु सूबे के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव रेल मंत्री भारत सरकार से मिल कर ज्ञापन सौंपा भी सौंपा है । उन्होंने कहा की कि नितीश कुमार जब रेल मंत्री थे तब उन्होंने सकरी से सरायगढ़ रेल खण्ड परिचालन का शिलान्यास (उद्घाटन)वर्ष 2004 में किये थे । लेकिन सुपौल, त्रिवेणीगंज-अररिया-गलगलिया का सर्वे हो जाने के बाद भी रेलवे कार्य में कोई प्रगति नहीं हो पायी है। जबकि इस बीच कितने रेलमंत्री बने लेकिन कोशी के तरफ बिशेष ध्यान नहीं दिया गया । उन्होंने बताया की लेकिन अब बहुत हो गया जदयू एकजुट होकर रेल सेवा की बहाली हेतु सड़क पर उतर गए है । जनता दल यूनाइटेड के अगुआई में पार्टी कार्यकर्ता भीमपुर में ही नहीं सुपौल पंहुचकर प्रदर्शन करेंगे। तब भी समाधान नहीं हुई तो कोशी के जगह जगह धरना प्रदर्शन किया जायेगा ।जरुरत पड़ने पर दिल्ली भी जाने हेतु तत्पर रहेंगे । बिधान पार्षद हारुण रशीद ने कहा की जुमे के दिन शरू हुई इस पदयात्रा को अवश्य सफलता मिलेगी ।बोले कि रेल मंत्रालय के बार-बार आश्वासन के बावजूद सुपौल जिला वासियों को रेल सुविधा दिवास्वप्न सा हो गया है। पूर्व से जो छोटी रेल के लाइन की सुविधा बहाल थी। साजिश के तहत मेगा ब्लाक के नाम पर उसे भी बंद कर सीमति दायरा में कर दिया गया है। पूर्व के सरकार के समय जो कार्य शुरू हुआ था जैसे सकरी से निर्मली-सरायगढ़, सहरसा-फारबिसगंज वह कार्य भी बंद कर दिया गया। सुपौल, त्रिवेणीगंज-अररिया-गलगलिया का सर्वे हो जाने के बाद भी कार्य में कोई प्रगति नहीं हो पायी है। पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के समय से ही रक्षा मंत्रालय एवं रेल मंत्रालय द्वारा बजटीय आंकड़ा दिखाया जा रहा है। किन्तु जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। जनता दल यू ने इस समस्या के निदान को ले चरणबद्ध आंदोलन की शुरूआत कर दी है।जिसमे पार्टीकार्यकर्ता सहित आमजनो के सहयोग की भी आवश्यकता है । कार्यक्रम को बिधान पार्षद के सदस्य विजय कुमार मिश्र,पूर्ब बिधायक लखन ठाकुर ,पूर्ब बिधायक दिलेश्वर कामेत ,जदयू जिलाध्यक्ष राम विलाश कामेत, प्रदेश उपाध्यक्ष अमर कुमार चौधरी उर्फ़ भगवान बाबु ,उपेन्द्र प्रसाद सिंह ,सहरसा जिलाध्यक्ष अधिक लाल मुखिया ,अररिया जिलाध्यक्ष संजय राणा ,पूर्णिया के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशरफ साहब ,जदयू युवा प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ,अजय कुमार आनंद ,पूर्व नगर परिषद् युगल किशोर कुमार आदि ने भी सम्बोधित किया । पार्टी कार्यकर्ताओ से मिली जानकारी अनुसार छातापुर प्रखंड के भीमपुर चौक से शुरू पदयात्रा 24 अक्टूबर को सुपौल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। जहां पद याबिधान पार्षद के सदस्य विजय कुमार मिश्र,पूर्ब बिधायक लखन ठाकुर ,पूर्ब बिधायक दिलेश्वर कामेत ,जदयू जिलाध्यक्ष राम विलाश कामेत, प्रदेश उपाध्यक्ष अमर कुमार चौधरी उर्फ़ भगवान बाबु आदि के नेतृत्व में समापन होगा व आमसभा आयोजित होगी। इस मौके पर राम कुमार मेहता ,संतोष कुमार साह ,मो फिरोज ,गायत्री देवी ,ललिता जायसवाल आदि महिला पुरुष कार्यकर्ता थे।
समाचार सहयोगी : संजय कुमार भगत
लेबल: हिंदी समाचार, Bihar, Block, Chhatapur, JDU, Panchayat, Politics, Railway, Supaul, Village