सोनू कुमार / रवि रौशन। छातापुर (सुपौल). कबीर कृपा नाथ उच्य विद्यालय प्रांगण में विद्यालय के सहायक शिक्षक अमर नाथ झा के सेवा निव्रती पर एक समारोह आयोजित किया गया । जिसमे बड़ी संख्या में शिक्षा बिंद ,जनप्रतिनिधि ,सामाजिककार्यकर्ता आदि भाग लेकर सहायक शिक्षक श्री झा के सेवा नृविति पर उन्हें सम्मानित किया । विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्य नारायण मंडल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सेवा नृवृति लिपिक तथा वर्त्तमान मुखिया सरयुग प्रसाद मंडल ने सहायक शिक्षक श्री झा के शेक्षिणक क्रिया कलापो की वृस्तृत चर्चा किया । उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अपनी कुशल शैक्षणिक कार्यो के बदौलत सेवा नृवित्त सहायक शिक्षक श्री झा अपनी बिशेष पहचान बनायीं है । जिसकारण उनके सेवा नृवृति पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाए तथा छात्र छात्राये सहित अभिभावकों को भी अपने से बिछुड़ने जैसा गम महसूम हो रहा है । वही शिक्षक अमर नाथ झा ने कहा की हरिहरपुर से मिले प्यार ,स्नेह ,को हम कभी नहीं भूल पाएंगे ।
उन्होंने कहा कि शिक्षा का अलख जगाने के क्रम में जब हरिहर पुर उच्य विद्यालय पहुंचा तो हमें यहाँ अपनों जैसा प्यार मिला । इसके अलावे अन्य वक्ताओं ने भी अमर नाथ झा के कुशल कार्यो की चर्चा किया । समारोह के समापन पश्चात् सरयुग प्रसाद मंडल तथा प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्य नारायण मंडल ने श्री झा को पाग ,साल ओढाकर सम्मानित किया । इस मौके पर डॉ शक्ति नाथ झा ,रमेश मंडल ,शम्भू नारायण साह ,रत्नेश्वर मंडल ,नंदिता साह ,विकाश कुमार ,नितीश प्रसाद ,दिनेश प्रसाद ,अरबिंद कुमार ,सुभाष कुमार सुमन आदि थे । समारोह में छात्रा रचना सहित अन्य छात्राओ ने स्वागत गीत की प्रस्तुति की । वही खगेश ने विदाई गीत ह्रदय रो रहा है ,बिदाई के गम से समारोह में उपस्थित सभी के आँखों को नम कर किया । समारोह का संचालन सहायक शिक्षक कुमोद कुमार ने किया । जबकि धन्यबाद ज्ञापन प्रभारी प्रधानाध्याक सत्य नारायण मण्डल ने की ।
समाचार सहयोगी : संजय कुमार भगत
लेबल: हिंदी समाचार, Bihar, Chhatapur, Education, School, Teachers