उपमुख्यमंत्री ने कोसी को दिया करोड़ों की सौगात

महेंद्र प्रसाद, सहरसा
कोसी मुख्यालय सहरसा में सूबे के उपमुख्यमंत्री तेजश्वी यादव का जनसंवाद कार्क्रम में लोगो की भीड़ देख खुश हो गए। कोसी में दर्जनों योजना की सौगात दी। जिनमे सहरसा में 731 करोड़ की लगत से बन्ने वाली इंजिनीयर कॉलेज सामिल है। 
 उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनके पिता लालू प्रसाद भोलेनाथ हैं। कोई चाहे कितना भी बुरा करे वे माफ ही कर देते हैें। सहरसा के पटेल मैदान में आयोजित जनसंवाद रैली में उन्होंने कहा कि इसके अनेक उदाहरण हैं कि जिसने उन्हें नुकसान पहुंचाया उसका भी लालू ने भला किया।
सहरसा के सांसद पप्पू यादव का नाम लेते हुए तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह और अन्य नेताओं से मिलीभगत कर उन्होंने पूरे बिहार में चुनाव लड़कर उनका नुकसान करने की कोशिश की। उनके परिवार को गालियां दीं। लेकिन जीवनदान उनके पिता ने ही दिया।
कहा कि सहरसा में शीघ्र ही एक इंजीनियरिंग कॉलेज खोला जाएगा। इसके निर्माण पर कुल 731 करोड़ की लागत आएगी। भाजपा को दंगा कराने वाली पार्टी बताते हुए तेजस्वी ने कहा कि भाजपा सेना के सर्जिकल स्ट्राइक को भी अपने फायदे के लिए भुनाने की कोशिश कर रही है। राजद यह नहीं होने देगा।
तेजस्वी यादव ने छात्रों के लिए सहरसा में 3 , सुपौल में 2 और मधेपुरा में 2 छात्रावास बनाने की घोषणा भी की। भपटीयाही से सुपौल तक 55 करोड़ की लागत से 10 फीट चौड़ी सड़क निर्माण की घोषणा की। सभी के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि कमला नदी पर बनने वाला पुल अगले साल- मार्च अप्रैल तक पूरा हॉप जायेगा। वहीं उत्तर बिहार को भागलपुर से जोड़ने वाली सड़क भटगामा से उदाकिशुनगंज सड़क का दोहरी करण भी होगा। 

लेबल: , , , , , , , , , , ,