सोनू / रवि. छातापुर (सुपौल)। स्थानीय बिधायक नीरज कुमार "बबलू " नेतृत्व में शनिवार संध्या मुख्यालय बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गामंदिर के समीप भाजपा कार्यकर्ताओ ने एक बिशेष कार्यक्रम के तहत चाइना के बने झालर लाइट आदि सामानों को जलाया । इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता सहित कार्यक्रम में शामिल सभी लोंगो ने चाइनीज सामग्रियों का उपयोग ना करने का संकल्प भी लिया । बड़ी संख्या में कार्यक्रम में सम्मलित कार्यकर्ता सभी ने चाइनीज सामना सहित चायना में बने बच्चों के खिलौने,बल्ब,मशीनें, पटाखा मोबाईल चार्जर,मोबाईल का सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान,एकत्रित किया और आग के हवाले कर दिया |इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे भी गूंजे।साथ ही स्वदेशी अपनाओ विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करो का भी नारा लगाया गया नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा भारत की बढ़ती शक्ति से चाइना बोखला गया है, इसलिए भारत का विरोध एनएसजी जैसे मुद्दों पर कर रहा है।
उन्होंने सभी को संकल्प दिलवाया कि वे चीन में उत्पादित प्रत्येक वस्तु को खरीदने का बहिष्कार करेंगे और भविष्य में मेड इन चाइना की कोई भी वस्तु नहीं खरीदेंगे।|ताकि भारत जैसे शांति प्रिय देश के बारे में उलट पुलट प्रतिक्रिया देने की वाले चाइना को सबक मिले । इस मौके पर पूर्ब सांसद विश्व मोहन कुमार ,भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार रॉय ,पूर्ब जिलाध्यक्ष विजय शंकर चौधरी उर्फ़ खोखा बाबु ,मंडल अध्यक्ष (उतरी भाग )शंकर सहनी ,दक्षिणी में सुशील प्रसाद कर्ण ,राम टहल भगत ,संजीव भगत ,व्यापर मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर भगत ,राघवेंद्र झा राघव ,केशव कुमार गुड्डू ,अमित कुमार आदि थे ।
लेबल: हिंदी समाचार, Bihar, BJP, Block, Chhatapur, Panchayat, Supaul