शारदीय नवरात्र को लेकर प्रखण्ड क्षेत्र का माहौल भक्तिमय

छातापुर (सुपौल). रवि रौशन / सोनू कुमार । शारदीय नवरात्र  को लेकर प्रखण्ड क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है । सुबह  होते ही भक्ति गीतों से वातावरण गुंजायमान होना शुरू हो जाता  है। जबकि मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना ,सन्ध्याकाल पुष्पांजलि आदि में जगजननी जय! जय!! की स्वर से  मईया पूजनोत्सव का माहौल और भी भक्तिमय बन जाता है । 
प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सार्वजनिक  दुर्गा मंदिर में संध्या आरती के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ प्रतिदिन उमड़ रही है। संध्या के समय यहां मुख्यालय सहित  विभिन्न टोले-मोहल्ले से भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाये ,कन्याये दीप दिखाने  पहुँचती हैं। सार्जनिक दुर्गामंदिर छातापुर में पूजनोत्सव कार्य चुन्नी गाँव निवासी पंडित कुला झा द्वारा किया जा रहा है । माँ देवी दुर्गा के प्रथम ,दिवतीय ,तृतीय ,चतुर्थ तथा पंचम स्वरुप की पूजा अर्चना हेतु सुबह से ही मंदिर प्रांगण में श्रद्धालु नर नारी की भीड़ जुटी ।  बुधवार को माँ देवी दुर्गा के पंचम स्वरुप स्कन्दमाता की पूजा अर्चना की गयी ।  माँ देवी दुर्गा के पंचम स्वरुप की जानकारी देते हुए पंडित श्री झा ने कहा की भगवती दुर्गा के पांचवें स्वरूप को स्कन्दमाताके रूप में जाना जाता है। स्कन्द कुमार अर्थात् काíतकेय की माता होने के कारण इन्हें स्कन्दमाताकहते हैं। इनका वाहन मयूर है। मंगलवार के दिन साधक का मन विशुद्ध चक्र में अवस्थितहोता है। इनके विग्रह में भगवान स्कन्दजीबाल रूप में इनकी गोद में बैठे होते हैं। स्कन्द मातुस्वरूपणीदेवी की चार भुजाएं हैं। ये दाहिनी तरफ की ऊपर वाली भुजा से भगवान स्कन्द्रको गोद में पकडे हुए हैं और दाहिने तरफ की नीचे वाली भुजा वरमुद्रामें तथा नीचे वाली भुजा जो ऊपर उठी हुई है, इसमें भी कमल पुष्प ली हुई हैं। इनका वर्ण पूर्णत:शुभ है। ये कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं। इसी कारण से इन्हें पद्मासनादेवी कहा जाता है। सिंह इनका वाहन है।माँ दुर्गा के नवम स्वरुप की पूजा अर्चना खासकर नवरात्री में बिशेष फलदायी होता है । माँ जगतजननी अपने भक्तो की रक्षा देतु सदैव तत्पर रहती है । अपने भक्तो के दुःख दर्द को हरण कर भक्तो को सुख समृद्धि  करते है । पूजा को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया है । थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मिश्र ,सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार आदि के नेतृत्व में पुलिस बल पूजा पंडालो पर पैनी नजर रखे है । पूजा समिति के अध्यक्ष गौरी शंकर भगत ,उपाध्यक्ष राहुल कुमार गुड्डू ,कोषाध्यक्ष विजय प्रसाद भगत आदि सदस्यो द्वारा पूजा  तथा पूजा के अवसर  पर लगने वाली दो दिवसीय मेला व् मेले को निखार प्रदान करने हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी  शोर से की जा रही है । 

लेबल: , , , , , , , , , ,