सुपौल: दुर्गापूजा, करवाचौथ के सम्पन्न होने के साथ ही दीपावली की तैयारी में जोर शोर से जुटे छातापुर वासी

सोनू कुमार / रवि रौशन कुमार | छातापुर (सुपौल). दुर्गापूजा, करवाचौथ के सम्पन्न होने के साथ ही छातापुर प्रखण्ड वासी अब दीपावली की तैयारी में जोर शोर से जुट गए हैं। छातापुर मुख्य बाजार से लेकर थाना, कचहरी, मवेशीहट, ब्लॉक चौक तक दुकानदार अपने-अपने दुकानों के कचरे की साफ-सफाई और रंग-रोगन की तैयारी में जुट गए हैं। इधर रंग-रोगन को ले पेंट्स की दुकानों में भी चहल पहल बढ़ने लगी है। पेंट की कीमतों में भी इस साल काफी इजाफा हुआ है। मगर बढ़ी कीमत के बावजूद लोगों ने अपने घरों दुकानों को सुंदर और चकाचक रखने के लिए उत्साह में कमी नहीं आई है। अक्टूबर का पूरा महीना अब पर्व त्योहार की तैयारी में ही बीतेगा। दीवाली से लेकर छठ तक पूरा प्रखण्ड क्षेत्र साफ-सफाई और रंग-रोगन में ही भिड़ा रहेगा। जबकि दीपावली तथा काली पूजा को लेकर अभी से माहौल उत्सवी होने लगा है। एक ओर जहा ज्योति पर्व दीपावली को लेकर मिटटी के बने दीपो की जमकर बिक्री शुरू हो गयी है, वही केंडिल बनाने हेतु ग्रामीण इलाके के लोग प्लास्टिक, रंगीन कागज, बल्ब आदि की खरीदारी में जुट गए है। इस बार के पर्व में प्रखण्ड क्षेत्र में चाइनीज सामानों की बिक्री तथा खरीदारी दोनों बंद रहेगी। ताकि स्वदेशी सामानों बिक्री हो और अपना भारत देश तरक्की करे। लोगों ने इस निर्णय से कुम्हारों में भी व्यापक ख़ुशी है <फैशन के दौर में चाइनीज सामानों तथा दीपो ने उनकी मिटटी के दियो की बिक्री को लगभग में बंद ही करने के प्रयास में था। जिसको लेकर अब कुम्हारों के मिटटी के दीप खूब बिक रहे है।
समाचार सहयोगी: संजय कुमार भगत

लेबल: , , , , , , ,