मैट्रिक और इंटर की वार्षिक परीक्षा की तारीखों का ऐलान, ऑनलाइन भरे जाएंगे फॉर्म

बिहार बोर्ड ने मंगलवार को वार्षिक और कंपार्टमेंटल परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि इस बार परीक्षा के तरीकों में काफी बदलाव किए गए हैं। ताकि उसमें सेंध लगाने की संभावना काफी कम हो सके।

14 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं
बोर्ड की परीक्षाएं 14 फरवरी 2017 से शुरू हो जाएंगी। इसके अंतर्गत इंटर की परीक्षा 14 फरवरी से 25 फरवरी तक कंडक्ट की जाएंगी और मैट्रिक की परीक्षा 1 से 8 मार्च तक कंडक्ट की जाएगी। इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 13 से 15 अक्टूबर तक अपनाई जाएगी। विलंब शुल्क के साथ प्रक्रिया 16 से 18 अक्टूबर तक अपनाई जाएगी। वहीं मैट्रिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक होगा। विलंब शुल्क के साथ प्रक्रिया 18 से 20 अक्टूबर तक चलेगी।

कंपार्टमेंटल परीक्षा 10 नवम्बर से
मैट्रिक और इंटर की कंपार्टमेंटल परीक्षा तीन दिनों में संपन्न करा ली जाएगी। मैट्रिक की कंपार्टमेंटल परीक्षा 10 नवम्बर से 12 नवम्बर तक होगी और इंटर की कंपार्टमेंटल परीक्षा केवल 12 नवम्बर को होगी।

इस बार कई बदलाव
इस बार मैट्रिक और इंटर के परीक्षा का सारा कुछ ऑन लाइन ही किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन के साथ परीक्षा फार्म भी आॅन लाइन ही भराया जायेगा। 9वीं और 11वीं के लिये रजिस्ट्रेशन अौर 10वीं अौर 12वीं के लिये आॅन लाइन परीक्षा फार्म छात्र स्कूल और कॉलेज के माध्यम से भरेंगे। ऑन लाइन परीक्षा फार्म संबंधित कॉलेज और स्कूलों के द्वारा भरवाया जायेगा। फार्म भरने के बाद कॉलेज और स्कूल प्रशासन हर छात्र से उसका वेरिफिकेशन भी करेंगे। आवेदन फार्म में किसी तरह की त्रुटि होगी तो इसकी जिम्मेवारी संबंधित कॉलेज और स्कूल प्रशासन की होगी।

बोर्ड की ओर से इस बार मैट्रिक और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं में भी हाइटेक बदलाव किया जा रहा है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने मीडिया से बातचीत में इस बात की जानकारी दी है कि अभी तक वर्टिकल साइज में इंटरमीडिएट और मैट्रिक की उत्तर  पुस्तिका होती थी। अब उसे हॉरिजेंटल साइज में डिजाइन किया जा रहा है। कंपार्टमेंटल के साथ 2017 की परीक्षा भी बदले हुए उत्तर पुस्तिका पर होगी। बोर्ड के मुताबिक हॉरिजेंटल साइज में बार कोडिंग और उत्तर पुस्तिका के स्कैनिंग में काफी सुविधा होती है।

इस बार परीक्षा की प्रक्रिया से लेकर कॉपी चेकिंग तक बड़े बदलाव किए गए हैं। अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि पहली बार परीक्षा की कॉपी में बार कोडिंग सिस्टम लागू किया गया है। कॉपी के उपर ओएमआरशीट होगी, जिसे सभी छात्रों को भरना होगा। उसी पर बार कोडिंग भी होगा। वहीं इस बार डिजिटल मार्किंग सिस्टम से कॉपियों की चेकिंग कराई जाएगी। इसके तहत कॉपियों को स्कैन कर कंप्यूटर पर चेक कराया जाएगा। इसके अलावा इस बार रिजल्ट के बाद जो सर्टिर्फिकेट दिए जाएंगे, उस पर छात्रों के फोटो भी होंगे।

लेबल: , , , , , , , ,