पटना के ये फोटोग्राफर दिवाली में जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां बांट कर दिवाली नहीं हैप्पी वाली दीपावली मना रहे है! जी हां, म्याऊ स्टूडियो के टीम ने सोशल मीडिया पर एक कैंपेन की शुरुवात की जिसे उन्होंने "
#harmodpebachpanbiktahai" नाम दिया है।
इस अभियान में म्याऊ स्टूडियो के सभी फोटोग्राफर ने पहले तो खुद से डोनेट कर के करीब 50 बच्चों को कॉपी, बुक्स, पेंसिल, स्लेट, बिस्कुट चॉक्लेट्स, पुराने कपड़े बाटे।
पहले दिन इस अभियान को सोशल मीडिया पर बहुत सराहा गया, इस को देखते हुए म्याऊ स्टूडियो के टीम ने इस अभियान के तहत फिर से 29/10/2016 को जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, बुक्स, पेंसिल, स्लेट, बिस्कुट चॉक्लेट्स, पुराने कपड़े बांटने का फैसला किया है। आप भी चाहे तो इस अभियान से जुड़ सकते है।
आप अपने पुराने कपड़े, मिठाई, बिस्कुट, कॉपी, पेन, पेंसिल, स्लेट दे कर इस अभियान का हिस्सा बन सकते है।
आप 29/10/2016 को दोपहर 12 बजे तक डोनेट कर सकते है!
डोनेट करने के लिए कॉल करे:-
रवि राज - 8864094355
रोहित रॉय - 8294466550
लेबल: जरा हट के, हिंदी समाचार, Bihar, Children, City, Diwali, Donate, Festival, Help, Hindu, Patna, Photographer, Poor, Religion