बिहार का डंका अब अमेरिका में भी बज रहा है। ऐसा करने वाले कोई और नहीं बिहार के मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाले 71 वर्षीय डॉ सैयद ताज हैं। भारतीय मूल के डॉ. सैयद ताज अमेरिका के मेयर चुनाव में हिस्सा लेंगे। अमेरिकी प्रांत मिशिगन में मेयर बनने की दौड़ में शामिल गये हैं हो। इस शहर की करीब एक लाख की आबादी में सात हजार से अधिक भारतीय हैं। अमेरिकी प्रांत मिशिगन में अगले महीने चुनाव होने हैं। इनके भाई सैयद शाहबुद्दीन अमेरिका में सांसद रह चुके हैं। डॉ. सैयद ताज चार साल पहले से ही प्रतिनिधि सभा की होड़ में शामिल चुके हैं हो। हालांकि इसमें उनको कामयाबी नहीं मिली। अब वह डेट्रायट के उपनगर केंटन का मेयर बनने की दौड़ में शामिल हुए हैं। वह केंटन के सुपरवाइजर पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। यह मेयर पद के समान माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव में जीत हासिल करने के लिए उन्होंने एक जातीय और धार्मिक गठबंधन बनाया है। उन्होंने रिपब्लिकन के कब्जे वाले मेयर पद को डेमोक्रेट की झोली में डालने के लिए विभिन्न समुदायों से मदद मांगी है। अगर आठ नवंबर को हाने वाले चुनाव में वह जीतते हैं तो मिशिगन में मेयर वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति बन जाएंगे।
बिहार के गया में हुआ था जन्म
डॉ. सैयद ताज का जन्म 7 सितंबर 1943 बिहार के को गया में हुआ। यहां से प्रारंभिक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने रांची के सेंट जेवियर कॉलेज में दाखिला लिया। उन्होंने 1968 में पटना मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की डिग्री ली। बिहार स्टेट हेल्थ सर्विस के लिए भी इन्होंने काम किया था। सन 1974 में पोस्टग्रेजुएट ट्रेनिंग के लिए डॉ. सैयद अमेरिका चले गये। 1982- 83 में डॉ. सैयद ताज अपनी पत्नी के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो गये।लेबल: जरा हट के, हिंदी समाचार, America, Bihar, Bihari, Doctor, Gaya, India, Mayor, World