मधेपुरा प्रशासन ने जारी किया फरमान, व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक ग्रुप के एडमिन महोदय हो जाए अब आप एलर्ट...


पहले व बाद के संशेधित दोनों आदेश की कॉपियां
बिहार के मधेपुरा में डीएम ने जिला से संचालित हो रहे सभी व्हाट्सएप और फेसबुक ग्रुप्स से प्रशासन को जोडऩे का फरमान जारी किया।

हालाकिं बाद में विरोध होने पर अपने आदेश में संशोधन कर दिया। प्रशासन अब लोगों की निजी जिंदगी में ताकाझांकी नहीं करेगा।

इस बाबत पूछने पर डीएम मो। सुहैल ने कहा कि उन्होंने अपने आदेश में संशोधन कर दिया है। अब यह सोशल ग्रुप्स पर लागू है, न कि व्यक्तिगत। उन्होंने कहा कि नए आदेश में इसे स्पष्ट कर दिया गया है।

यह है मामला ...
- मधेपुरा के बिहारीगंज में दशहरा और मुहर्रम के दौरान सांप्रदायिक तनाव फैल गया था। जिला प्रशासन ने अपनी जांच में पाया कि तनाव फैलाने के लिए फेसबुक और व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया गया था।
- भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए मंगलवार को डीएम मो। सोहैल ने आदेश जारी कर सोशल साइट्स के जरिये अफवाह फैलाने की जांच के लिए मॉनिटरिंग सेल का गठन किया। साथ ही जिला से संचालित 'सभी' व्हाट्सएप व फेसबुक ग्रुप्स को इस सेल से जुड़ने का आदेश जारी किया। इस मॉनिटरिंग सेल से जुड़ने के लिए व्हाट्सएप मोबाइल नंबर (9955948775) तथा फेसबुक ग्रुप को 'मधेपुरा मॉनिटर' पर रिक्वेस्ट भेजने हैं।
- मॉनिटरिंग सेल काे यह दायित्व दिया गया कि वह सभी प्रकार के ग्रुप्स का अनुश्रवण कर प्राप्त सूचनाओं को लेखनबद्ध करे। साथ ही प्राप्त सूचनाओं के आधार पर दोषी पाए जाने पर भारतीय दंड संहिता एवं आइटी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई करे।
- डीएम के आदेश में निजी ग्रुप्स को लेकर कोई राहत नहीं दी गई थी। साथ ही मीडिया ग्रुप्स भी आदेश के दायरे में आ रहे थे। इससे संबंधित खबर का विरोध होने पर डीएम ने आदेश में संशोधन कर दिया।

लेबल: , , , , , ,