मोदी ने एनएसए में अजीत डोभाल के साथ लगाया बिहार के एस सी झा को

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी सतीश चंद्र झा को नेशनल सिक्यूरिटी एडवाइजर (एनएसए) अजीत डोभाल के साथ तैनात किया है।

कौन हैं सतीश चंद्र झा
-1981 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं एस सी झा।
-इसी साल हुए हैं सेवा से रिटायर्ड।
-बिहार कैडर में होने के बाद भी झा अपने सेवाकाल में काफी समय तक रह चुके हैं केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर।
-रिटायरमेंट के बाद केन्द्र में अब उनको बनाया गया है नेशनल टेक्निकल रिसर्च आर्गेनाइजेशन (एनटीआरओ) का एडवाइजर।

क्या है एनटीआरओ
-एनटीआरओ सीधे तौर पर पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) के अधीन होकर काम करती है एनटीआरओ अर्थात नेशनल सिक्यूरिटी एडवाइजर।
-एनटीआरओ की वर्ष 2004 में की गई थी स्थापना।
-एनटीआरओ इंडियन आर्मी समेत देश की सभी केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों की ख्ुाफिया सूचनाओं के लिए सुपरफीडर एजेंसी के रुप में काम करती है।

एनटीआरओ के एडवाइजर नियुक्त किये गये आईपीएस अधिकारी एस सी झा पहले भी आईबी में लंबे समय तक योगदान दे चुके हैं।

1979 बैच के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी अशोक प्रसाद को मिनिस्टरी आफ होम का एडवाइजर नियुक्त किया गया है। अशोक प्रसाद की नियुक्ति भी बहुत महत्वपूर्ण है। अशोक प्रसाद जम्मू-कश्मीर में लंबे समय तक रहे हैं। देश के इंटरनल व एक्सटर्नल सिक्यूरिटी मामलों में भी अशोक प्रसाद का लंबा अनुभव रहा है। 1978 बैच के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी बीएस बस्सी की नियुक्ति यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) के सदस्य के रुप में की गई है।

1979 बैच के ही रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी डी के पाठक को भारत सरकार ने नागा विद्रोहियों से वार्ता को अधिकृत किया है। 1977 बैच के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी प्रकाश मिश्रा को होम गार्ड एंड सिविल डिफेंस का डीजी नियुक्त किया गया है।

लेबल: , , , , , , ,