साहेबगंज-मनिहारी के बीच गंगा पर बनेगा फोरलेन पुल, चार साल में बनकर होगा तैयार

बिहार और झारखंड को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर साहेबगंज से मनिहारी के बीच चार लेन के गंगा पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने गुरुवार को 22 किलोमीटर लंबी राजमार्ग परियोजना को मंजूरी दी।

छह किलोमीटर लंबा होगा पुल
- नए मार्ग और पुल का निर्माण 1954.77 करोड़ की लागत से होगा जिनमें जमीन अधिग्रहण, पुनर्वास और निर्माण से पहले के कार्य के खर्च शामिल हैं।
- इस परियोजना का कार्य चार वर्ष में पूरा होगा। इस हिस्से में गंगा नदी पर पुल दोनों राज्यों की पुरानी मांग है। पुल व सड़क निर्माण की जिम्मेवारी नेशनल हाईवे आॅथोरिटी को दी गई है।
- इसमें निजी कंपनियों की मदद भी ली जाएगी। लिंक रोड की शुरुआत साहेबगंज से होगी। अंत में यह मनिहारी बायपास के निकट एनएच 131 ए से जुड़ेगा।

छह किलोमीटर लंबा होगा पुल
- इसकी कुल लंबाई 22 किमी होगी। इसमें 6 किमी लंबा पुल होगा।
- साहेबगंज की ओर 7.5 किमी और मनिहारी की ओर 8.5 किमी एप्रोच रोड होगा। इसकी चौड़ाई 28 मीटर होगी।
- पुल निर्माण करने वाली कंपनी को लागत की 40% रकम एनएएचआई देगी। शेष 60% वह स्वयं खर्च करेगी। बाद में 15 साल तक वसूले गए टोल टैक्स से इसकी भरपाई की जाएगी।
दूरी घटेगी: सुगम होगी आवाजाही, रोजगार भी मिलेंगे
- कैबिनेट के प्रस्ताव में कहा गया है कि इस पुल के निर्माण से इलाके की आर्थिक-सामाजिक स्थिति में बड़ा बदलाव होगा।
- भारी वाहनों की आवाजाही सुगम होगी। अभी लोग बिक्रमशिला सेतु का ही उपयोग करते हैं। लोगों का धन और समय दोनों बचेगा।
- इस समय एनएच 131 ए और एनएच 133 बी के बीच मिसिंग लिंक है। परियोजना के शुरू होने पर करीब 90 हजार श्रम दिवस की जरूरत होगी।

बिहार में गंगा नदी पर यह 15 वां पुल होगा:-
4 पुल चालू हैं
- पटना में गांधी सेतु।
- बिहार-यूपी सीमा पर बक्सर पुल।
- मोकामा में राजेन्द्र सेतु।
- भागलपुर में विक्रमशीला।

आरा-छपरा महासेतु समेत 6 सेतु निर्माणाधीन
- आरा-छपरा के बीच महासेतु: पुल बन गया, जून तक एप्रोच बनने के बाद चालू होने की संभावना।
- दीघा सड़क सह रेल सेतु: पुल तैयार, पटना एप्रोच जनवरी में, सोनपुर एप्रोच अगले अक्टूबर तक बनेगा।
- मुंगेर सड़क सह रेल सेतु: पुल बन गया, जमीन अधिग्रहण बाधा, अगले साल तक चालू होने के आसार।
- बख्तियारपुर- ताजपुर सेतु: पुल 40% बना, 2019 में पूरा होने के आसार।
- सुलतानगंज-अगुवानी घाट सेतु: 2019 में बनाने का लक्ष्य।
- कच्ची दरगाह-विदुपुर सेतु: पुल निर्माण शुरू नहीं।

4 पुल की घोषणा
गांधी सेतु से सटे ब्रिज, मोकामा में सड़क सह रेल सेतु, विक्रमशीला के बगल में नया सेतु, बक्सर पुल के बगल में सेतु।

लेबल: , , , , , , , , , , , , , ,