गुरु नानक जयंती के दिन भी किन-किन राज्यों में बैंक रहेंगे खुले, जानिए...

सरकार के 500 और 1,000 रुपये के नोट बंद करने के फैसले के बाद नकदी के लिए बैंक दर बैंक और एटीएम दर एटीएम चक्कर काट रहे कुछ राज्यों के लोगों के लिए रहत की ख़बर है। वहीं कुछ राज्यों के लोगों के लिए एक और परेशान करने वाली खबर है। सोमवार का दिन कामकाज़ी दिन होता है, लेकिन कल सोमवार को गुरू नानक जयंती है और इस वजह देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे और कुछ राज्यों में खुले रहेंगे।

जानिए, कहां-कहां बैंक खुले रहेंगे
ओडिशा, बिहार, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिनलाडु सर्किल में बैंक खुले रहेंगे। इन राज्यों में गुरू नानक जयंती का असर बैंक के कामकाज़ पर नहीं होगा। सोमवार 14 को भी इन राज्यों के बैंक खुले रहेंगे और कामकाज सामान्य ढंग से होगा। इस प्रकार अब इन राज्यों के बैंकों में अगली छुट्टी 20 तारीख को ही मिलेगी।

जानिए, किन किन राज्य में बैंक बंद रहेंगे
हालांकि, गुरू नानक जयंती की वजह से दिल्ली, मुंबई, पश्चिम बंगाल, झारखंड, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर सर्किल में बैंक सोमवार को बंद रहेंगे।

अब और क्यों बढ़ेंगी दिक्कतें?
जिन राज्यों में सोमवार को बैंक बंद रहेंगे, इसका इसका असर एटीएम सेवा पर भी पड़ेगा। एटीएम पर पहले ही से पैसों की दिक्कत है और अब एक दिन की बंदी के बाद और दिक्कतें हो सकती हैं। या जिन राज्यों में बैंक बंद हैं उन्हें न सिर्फ बैंक से पैसे नहीं मिल पाएंगे, बल्कि एटीएम से भी मुश्किल पैसे मिल पाएंगे।

लेबल: , , , , , ,