सरकार द्वारा कालेधन पर लगाम लगाने के लिए 500 मोदी और 1000 हजार रुपए के नोट बंद कर दिए हैं। इससे जनता को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी परेशानी को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि ग्राहकों को सुविधा देने के उद्देश्य से शनिवार और रविवार को बैंक खुले रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने एक आदेश जारी कर बताया है कि शनिवार 12 और रविवार 13 नवंबर को बैंक खुले रहेंगे। ध्यान रहे कि आरबीआई की ओर से यह व्यवस्था सिर्फ इसी शनिवार और रविवार के लिए है।
इस फैसले के साथ ही बैंक ग्राहकों को राहत मिलती नजर आ रही है। अब वह अपना पुराना नोट आराम से जाकर बैंक में बदल सकेंगे।
केंद्रीय बैंक के चीफ जनरल मैनेजर राजिंदर कुमार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'आम लोगों की बैंकिंग लेनदेन की जरूरत को देखते हुए शनिवार और रविवार को भी बैंक खुले रहेंगे।' बयान के मुताबिक बैंकों को कहा गया है कि वह अन्य कार्य दिवसों की तरह ही शनिवार और रविवार को भी पूरे ड्यूटी आवर्स में काम करें। इसके अलावा उन्हें सभी तरह के ट्रांजैक्शंस को चालू रखने के लिए कहा गया है। बैंकों की ओर से भी इस बारे में आम लोगों को जानकारी देने को कहा गया है।
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 और 1000 के नोट बंद किए जाने के बाद आम जनता में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को सभी बैंक और एटीएम बंद रहे। वहीं जनता को राहत देने के लिए सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी ऐलान किया कि 11 नवंबर तक किसी भी नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स नहीं लगेगा।
सभी पुराने नोट पाबंदी के 72 घंटे तक टोल प्लाजा, सरकारी व निजी दवाखानों, एलपीजी सिलेंडर खरीद, रेलवे खानपान तथा पुरातत्व संग्रहालयों की टिकट खरीद के लिए विधि मान्य रहेंगे। चलन से वापस गये लिए 500 और 1,000 रुपये के नोट के बदले बैंकों और डाकघरों में उपयुक्त मात्रा में करेंसी दो-तीन सप्ताह में उपलब्ध हो जाएगी।
30 दिसंबर तक बदलें नोट
घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि जिनके पास 500 और 1,000 रुपये के नोट हैं वो 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक बैंक और प्रमुख डाकघरों में जमा कराकर उसके बदले में वैध रकम ले सकते हैं। वहीं जो इस समय सीमा के अंदर नोट नहीं बदल पाएंगे, वो 31 मार्च 2017 तक बैंक से अपने नोट बदल सकेंगे। इसको लेकर लोगों को बैंक में पैन कार्ड और पहचान पत्र दिखाने होंगे। वहीं आज देशभर के सभी बैंक और एटीएम बंद रहेंगे।
कालाधन पर लगाम लगाने की कोशिश
पीएम ने कहा कि 500 और एक हजार के नोटों के अलावा बाकी सभी नोट और सिक्के नियमित हैं और उनसे लेन-देन सकता है हो। आपके पास 50 दिनों का समय है। साथ ही पीएम ने कहा कि अगर किसी वजह से 30 दिसंबर तक लोग ये नोट जमा नहीं कर पाए, तो उन्हें एक आखिरी मौका भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से पैसे कमाने वाले नागरिकों के हितों की पूरी रक्षा की जाएगी।लेबल: हिंदी समाचार, Bank, Bihar, Central Government, Government, India, Money